बिहार: नालंदा में ट्रक और ऑटो की टक्कर में 6 की मौत, 2 घायल

  • Follow Newsd Hindi On  
महाराष्ट्र में बड़ा हादसा- सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत

बिहारशरीफ | बिहार के नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक के ऑटो से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। गिरियक के थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्गानगर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा जाने की घटना में ऑटो पर सवार पांच लोगों की घटनस्थल पर मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां एक अन्य व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। घायल लोग नवादा और नालंदा जिले के हैं। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)