बिहार: नींद में सो रही 8 साल की बच्ची को उठाया, गैंगरेप के बाद कर दी हत्या

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: नींद में सो रही 8 साल की बच्ची को उठाया, गैंगरेप के बाद कर दी हत्या

बिहार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र की है जहां वहशी दरिंदों ने गांव में शनिवार की रात घर में सो रही बच्ची को उठाकर ले गए और फिर नींद में सो रही बच्ची के साथ दो लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बच्ची नींद खुलने के बाद चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन दरिंदों ने उसकी एक नहीं सुनी।

दुष्कर्म के बाद दोनों ने उसकी हत्या कर शव को श्मशान में गाड़ दिया। इस मामले में दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कड़ी पूछताछ में दोनों ने संलिप्तता स्वीकारी है। बताया गया कि आठ वर्षीया बच्ची अपने दादा के साथ गांव में ही रहती थी। मां-पिता ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए दूसरे जिले में रहते हैं।


शनिवार की आधी रात गांव के ही 40 वर्षीय गोरेलाल राजवंशी ने ग्रामीण सोनू कुमार के सहयोग से घर में सो रही बच्ची को उठाया और घर के पास ही स्थित श्मशान की ओर ले गए। वहां नींद में सो रही बच्ची से दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में उसकी हत्या कर शव को वहीं श्मशान में ही गाड़ दिया। रविवार सुबह बच्ची के दादा ने उसकी खोजबीन की,लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला।

इस बीच, भीम आर्मी के सदस्य नवीन कुमार एवं पिंटु कुमार ने गांव में जाकर छानबीन की। इस दौरान बच्ची के गायब होने में गांव के सोनू पर संदेह हुआ। सोनू से पूछताछ की गई तो उसने घटना की पूरी जानकारी देते हुए गोरेलाल की संलिप्तता बताई। सोनू की निशानदेही पर श्मशान जाकर शव को बरामद किया गया तथा पुलिस को सूचना दी गई।

थानाध्यक्ष राजकुमार घटनास्थल पर पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपित सोनू ने स्वीकार किया है कि उसने भी दुष्कर्म किया। गोरेलाल ने उसे शराब पिलाई थी। बच्ची के माता-पिता को घटना की जानकारी दी गई है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)