बिहार: साम्प्रदायिक तनाव के बाद प्रशासन ने लगाया जहानाबाद में इंटरनेट पर बैन

  • Follow Newsd Hindi On  

बिहार के जहानाबाद में दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान दो संप्रदायों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया है, जिसके बाद पूरे जिले में बुधवार रात से ही तनाव का माहौल कायम है। एसडीओ के आदेश पर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है और जिले में इंटरनेट बैन कर दिया गया है। शहर में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।

पड़ोसी जिले से अतिरिक्त बल भेजा गया

जिले में तनाव के माहौल के बीच एडीजी लॉ एंड ऑडर रैफ और एसटीएफ की टुकड़ी के साथ जहानाबाद पहुंचे हैं। साथ ही गया के आइजी भी मौके पर मौजूद हैं। नवादा से बीएमपी, अरवल और गया से भी अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है।


गौरतलब है कि जहानाबाद शहर में दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान धार्मिक स्थल के समीप विवाद हो गया जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। आज सुबह हुई इस घटना के बाद शहर में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं रोड़ेबाजी की घटना में 4 पुलिस के जवान और करीब 10 लोग घायल हो गए है। गंभीर रूप से जख्मी 2 पुलिस के जवानों और अन्य 6 लोगों को सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

इससे पहले बुधवार की रात में दुर्गा की प्रतिमा पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप लगाते हुए विसर्जन में शामिल लोगों ने जमकर बवाल मचाया और एक खास समुदाय के लोगों  पर जमकर पथराव किया। इसके साथ ही उनके धर्म स्थल को भी आग के हवाले कर दिया। इसके बाद से ही शहर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)