Bihar: बिहार के इंस्पेक्टर की पश्चिम बंगाल में पीट-पीटकर हत्या

Follow न्यूज्ड On  

किशनगंज। बिहार के किशनगंज सीमा से सटे पश्चिम बंगाल में ग्वालपोखर थाना  (Gwalpokhar Police Station) क्षेत्र के पांतापाड़ा गांव में एक चोरी के मामले में शनिवार को सुबह आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया, जिसमें किशनगंज के थाना प्रभारी अश्विनी कुमार की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि किशनगंज सदर के थाना प्रभारी अश्विनी कुमार सदर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना की जांच के क्रम में एक आरोपी को पकड़ने ढेकसारा के पास एक गांव पहुंचे हुए थे। यहां के लोगों ने चोरी के आरोपी का घर पश्चिम बंगाल के पांतापाड़ा बता दिया।

इसके बाद पुलिस की टीम जैसे ही उस गांव में पहुंची, लोगों ने उन्हें घेर लिया। आसपास के लोग भी वहां जमा हो गये। इतने में पुलिस टीम भी अपने को बचाने में जुट गई। लोगों के हमले में मौके पर ही थाना प्रभारी की मौत हो गई। पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुरेश कुमार चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक पुलिस अधिकारी पूर्णिया के जानकीनगर के रहने वाले थे। घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच गई है। चौधरी ने बताया कि आारोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

वहीं मौके पर पहुंचे आईजी सुरेश प्रसाद ने बताया थाना अध्यक्ष की छापेमारी के दौरान मौत हुई है। पूरी जानकारी मिलने के बाद बात की जाएगी। फिलहाल एसपी हमारा सहयोग कर रहे हैं, जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी होगी।

 

Share

Recent Posts

‘टाइगर 3’ में घातक एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी कटरीना

अभिनेत्री जो कि आगामी रोहित शेट्टी की पुलिस ड्रामा 'सूर्यवंशी' और हॉरर कॉमेडी 'फोन भूत'…

June 11, 2021

निखिल जैन से मेरी शादी वैध नहीं, हम बहुत पहले अलग हो गए थे : नुसरत जहां

नुसरत ने कहा कि निखिल ने उनकी जानकारी के बिना उनके अकाउंट से पैसे निकाले…

June 9, 2021

Mi 11 सीरीज ने 45 दिन में रिकॉर्ड 300 करोड़ की बिक्री दर्ज की

एमआई 11 (Mi 11) और एमआई 11 एक्स प्रो (Mi 11X Pro) दोनों में रेवोल्यूशनरी…

June 9, 2021

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तबीयत खराब, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती

कमलनाथ को सर्दी,खांसी और बुखार की समस्या बताई जा रही है जिसका चेकअप करवाने के…

June 9, 2021

NCB ने Sushant Singh Rajput के दोस्‍त सिद्धार्थ पिठानी को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

एनसीबी ने हैदराबाद से सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया गया है और मुंबई लाया जा…

May 28, 2021

BJP के पूर्व सांसद विजय सिंह यादव का निधन, कई नेताओं ने जताया शोक

उनका इलाज पटना के ही एक निजी अस्‍पताल में हो रहा था। उनके बेटे ने…

May 16, 2021