बिहार: NDA ने जारी किया सभी उम्मीदवारों के नाम, देखें पूरी लिस्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: भाजपा के 17 उम्मीदवारों के नाम तय, देखें पूरी लिस्ट

बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के लोकसभा उम्मीदवारों की तस्‍वीर लगभग साफ हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बात करें तो पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उसके सभी 17 उम्‍मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है और कल गुरुवार को दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए जे. पी. नड्डा ने कहा था के बिहार भाजपा के उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया है और उसे बिहार राज्य कमेटी को भेज दिया गया है, जिसको बिहार भाजपा जारी करेगी।

बिहार भाजपा के प्रत्याशियों की लिस्ट


पश्चिम चंपारण(बेतिया): संजय जायसवाल
पूर्वी चंपारण(मोतिहारी): राधा मोहन सिंह
शिवहर: रमा देवी
मुजफ्फरपुर: अजय निषाद

उजियारपुर: नित्यानंद राय
दरभंगा: गोपाल जी ठाकुर
मधुबनी: अशोक यादव
अररिया: प्रदीप सिंह

बेगूसराय: गिरिराज सिंह
पटना साहिब: रविशंकर प्रसाद
पाटलिपुत्र: रामकृपाल यादव
सारण: राजीव प्रताप रूडी


महाराजगंज: जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल
आरा: राजकुमार सिंह
बक्सर: अश्विनी कुमार चौबे
सासाराम: छेदी पासवान

औरंगाबाद: सुशील सिंह

पहले ही हो चुकी सीटों की घोषणा 
बिहार NDA में भाजपा के साथ उसके सहयोगी दलों जदयू एवं लोजपा ने बीते रविवार को पटना में साझा संवाददाता सम्‍मेलन में अपनी-अपनी सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी थी। गौरतलब है के बिहार की 40 लोकसभा सीटों में भाजपा-जदयू 17-17 सीटों पर जबकि लोजपा 6 सीटों पर चुनाव लडे़गी। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने यह लिस्ट जारी की है।

जदयू की सीटें: वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, काराकाट, नालंदा, जहानाबाद और गया।
भाजपा की सीटें: पश्चिम और पूर्वी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगुसराय, पटना साहिब, पाटलीपुत्र,  आरा, बक्सर, सासाराम और औरंगाबाद।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)