Bihar: 126 वोटों के साथ BJP विधायक विजय सिन्हा चुने गए विधानसभा के स्पीकर

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar: 126 वोटों के साथ BJP विधायक विजय सिन्हा चुने गए विधानसभा के स्पीकर

भाजपा के विधायक विजय सिन्हा को बिहार विधानसभा के लिए स्पीकर के रूप में चुन लिया गया है। महागठबंधन के उम्मीदवार और राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी को स्पीकर पद के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि 51 साल बाद बिहार विधानसभा के स्पीकार का चुनाव हुआ है। इसलिए इसे काफी ऐतिहासिक माना जा रहा है।

चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने का एलान प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने किया। उन्होंने कहा कि, सभी सदस्य अपने आसन पर बैठ जाए। प्रोटेम स्पीकर ने बताया कि, स्पीकर पद के चुनाव के लिए मतों की गिनती हो चुकी है।



उन्होंने कहा कि, विजय सिन्हा के पक्ष में 126 और अवध बिहारी चौधरी के पक्ष में 114 वोट पड़े हैं। इस तरह विजय सिन्हा के पास बहुमत है। श्री विजय कुमार सिन्हा को बिहार विधानसभा के स्पीकर के रूप में निर्वाचित किया जाता है।

आमतौर पर सत्तापक्ष के पास बहुमत होने से उसके प्रत्याशी को सर्वसम्मति से स्पीकर चुन लिया जाता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इससे पहले 1969 में ऐसी स्थिति बनी थी जब चुनाव कराने पड़े थे। तब सत्ता पक्ष ने रामनारायण मंडल को अपना प्रत्याशी बनाया था जबकि विपक्ष की ओर से रामदेव प्रसाद दावेदार थे। इसमें मंडल की जीत हुई थी।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)