BSEB Matric Exam Answer key 2020: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां करें चेक

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar Board Ans key 2020: 10वीं परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां करें चेक

Bihar Board Ans key 2020: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) ने 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं की आंसर-की अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने बिहार बोर्ड का एग्जाम दिया था वो बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या biharboard.online पर जाकर आंसर-की ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड ने आंसर की के साथ ही आपत्ति दर्ज करने आमंत्रण दिया है। जिन उम्मीदवारों को आंसर की के संबंध में आपत्ति है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अभ्यर्थी 13 से 15 मार्च तक बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।


गौरतलब है कि बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास  की परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी तक किया गया था। इसमें 18 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी बैठे थे। बोर्ड के अनुसार इस परीक्षा का परिणाम इस महीने या अप्रैल में जारी किया जा सकता है।

बता दें  कि इससे पहले बिहार बोर्ड ने 12वीं क्लास की आंसर-की जारी की थी। जो उम्मीदवार 12वीं क्लास की आंसर की जानना चाहते हैं वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

नोट: अभी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट व्यस्त हो सकती है। इसलिए आप वेबसाइट को निरंतर चेक करते रहें।


Bihar Board Ans key 2020: ऑनलाइन ऐसे करें बिहार बोर्ड की आंसर की

1.सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

2.होमपेज पर पहुंचने के बाद 10वीं क्लास की आंसर की से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3.इतना करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां पर अपना रोल नंबर के साथ अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

4. इसके बाद आप 10वीं क्लास की बोर्ड की आंसर की चेक कर सकते हैं आप इस डाउनलोड भी कर सकते हैं। साथ ही आप आंसर की से संबंधित आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।


Bihar Board Ans key 2020: 12वीं बोर्ड परीक्षा की आंसर की जारी, ऑनलाइन ऐसे करें चेक

बिहार : राजद नए वोटबैंक की तलाश में, राज्यसभा के लिए दिया भूमिहार उम्मीदवार

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)