Bihar Election 2020: जैसे जैसे बिहार चुनाव (Bihar Election 2020) के दिन करीब आ रहे हैं। सियासत और तेज होती जा रही है। रोज कोई न कोई नई खबर आती रहती है। बिहार सरकार हर बार चर्चा का केन्द्र रहता है। कभी पुल ढह जाता है तो कभी अस्पताल का मामला। बिहार सरकार हमेशा सवालों के घेरे में रहती है।
बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के मंत्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है। हाल ही में खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद (Brijkishor Bind) को जनता के गुस्से का समाना करना पड़ा। मंत्री जी जनसंपर्क अभियान कर रहे थे। कुछ दिनों पहले यही घटना कृषि मंत्री प्रेम कुमार के साथ भी हुई थी।
दरअसल बृजकिशोर बिंद एक कार्यक्रम से लौट रहे थे और इसी दौरान चांद प्रखंड में वह जनता को नीतीश सरकार और मोदी (Narendra Modi) जी के उपलब्धियों के बारे में बताने लगे। वहां के स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग मंत्री जी से हिसाब मांगने लगे। लोगों ने उनसे विकास को लेकर सवाल खड़े किये जिसका मंत्री जी के पास कोई जवाब नहीं था।
मंत्री जी के पास जब कोई जवाब नहीं था तो वो अपनी गाड़ी में बैठ कर वहां से चले गए। बतां दे कि इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। यह मामला कैमूर के चैनपुर विधानसभा इलाके का है।
चांद प्रखंड में नीतीश सरकार में खान एवं भूतत्व मंत्री और चैनपुर सीट से विजयी भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजकिशोर बिंद जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भी इनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि ‘अगर वे चुनाव हार गए तो इलाके में अकाल प