Bihar Exit Poll 2020 Results LIVE: बिहार में किसके सिर सजेगा ताज? एग्जिट पोल के नतीजे देखें यहां

  • Follow Newsd Hindi On  
Which assembly seat of Bihar will be defeated, whose victory, see the result here

Bihar Exit Poll 2020 Results LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है। पहले, दूसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है और तीसरे चरण की 78 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। अब चुनाव के अंतिम नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। ऐसे में कुछ सर्वे और न्यूज चैनल नतीजों से पहले अपने दर्शकों और पाठकों के लिए एग्जिट पोल लेकर आया है।

शाम 6 बजे से बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। इस बार आज तक (AAJ TAK exit poll) , एबीपी न्यूज (ABP exit poll) , रिपब्लिक भारत (Republic Bharat exit poll), इंडिया टीवी (India tv Exit poll) और न्यूज 24 का (News 24 Exit poll), न्यूज नेशन का एग्जिट पोल (News nation Exit poll) जारी हो सकता है।


इन एग्जिट पोल में इस बात की भविष्यवाणी की जाएगी कि आखिरकार राज्य में इस बार किसकी सरकार बनने जा रही है। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों में 38 अनुसूचित वर्ग के लिए रिजर्व हैं तो दो सीटें अनुसूचित जनजाति(एसटी) के लिए आरक्षित हैं। बिहार में कुल 7,29,27,396 मतदाता हैं।

आपको बता दें कि बिहार में पहले चरण में 71 सीटों के लिए 28 अक्टूबर को सम्पन्न हुआ था। वहीं दूसरे चरण में 94 सीटों के लिए तीन नवंबर को और तीसरे चरण में 78 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान हुआ और दस नवंबर के दिन घोषित किए जाएंगे।


Live Blog

7:14PM 07 Nov, 20
इंडिया टुडे-माई एक्सिस एग्जिट पोल में सीएम पद के लिए तेजस्वी बने पहली पसंद

इंडिया टुडे-माई एक्सिस एग्जिट पोल की भविष्यवाणी के अनुसार बिहार में सीएम पद के लिए तेजस्वी यादव को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

तेजस्वी 44%, नीतीश कुमार: 35%, चिराग पासवान: 7%

7:05PM 07 Nov, 20
एबीपी न्यूज- सीवोटर के सर्वे में में एनडीए पर भारी पड़ा महागठबंधन

एबीपी न्यूज- सीवोटर के सर्वे में NDA को 104-128, महागठबंधन को 108-131 सीटें एबीपी न्यूज- सी वोटर के सर्वे में एनडीए गठबंधन के खाते में 104 से 128 सीटें मिल रही हैं। वहीं आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 108 से 131 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। एलजेपी को 1-3 सीटें और अन्य को 4-8 सीटों का अनुमान जताया गया है।

7:03PM 07 Nov, 20
जन की बात सीट शेयर अनुमान

जन की बात सीट शेयर अनुमान एनडीए: 91-117 महागठबंधन: 118-138 एलजेपी 5-8 अन्य: 3-6

6:50PM 07 Nov, 20
टाइम्स नाउ सी वोटर का अनुमान

टाइम्स नाउ सी वोटर के मुताबिक बिहार में किसी दल को पूर्ण बहुमत नहीं

6:44PM 07 Nov, 20
सी वोटर के मुताबिक एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला

सी वोटर के मुताबिक एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 37.7% वोट मिल सकते हैं, यानि की 104-128 सीटें मिल सकती हैं। वहीं महागठबंधन को 36.3% वोट मिलते दिख रहे हैं, 108-131  सीटें मिल सकती हैं। जबकि लोजपा को 8% वोट मिल सकते हैं, 1-3 सीटें मिल सकती हैं, अन्य को 4-8 सीटें मिल सकती हैं।

6:39PM 07 Nov, 20
टाइम्स नाउ एग्जिट पोल

टाइम्स नाउ एग्जिट पोल एनडीए: 116 महागठबंधन 120 लोजपा: 1 अन्य: 6

5:30PM 07 Nov, 20

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को सबसे ज्यादा 80 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं दूसरे नंबर पर जेडीयू रही थी जिसे 71 सीटें मिली थी। जबकि बीजेपी को 54, कांग्रेस को 27, एलजेपी को 2, आरएलएसपी को 2, हम को 1 और अन्य के हिस्से में 7 सीटें आई थी।

5:29PM 07 Nov, 20

5 बजे तक 49.87% फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

5:28PM 07 Nov, 20

तीसरे चरण में वोटर 78 सीटों पर 1204 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं।

5:23PM 07 Nov, 20

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। वहीं आज शाम को एग्जिट पोल आ रहे हैं। एग्जिट पोल से इस बात का अंदाजा लग जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है। हांलाकि एग्जिट पोल के नतीजे हमेशा सही हो यह संभव नहीं है क्योंकि महज अनुमान पर आधारित हाेता है। 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)