Bihar Election Result 2020: नतीजे जो भी हों गूगल सर्च में फिलहाल तेजस्वी बाजी मार चुके हैं

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar: तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना, कहा- अगर एक महीने के अंदर 19 लाख नौकरी नहीं दी तो होगा आंदोलन

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे आज रात तक साफ हो जाएंगे। वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू की गई थी। इस बार बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव ने 21 दिन में 251 चुनावी सभाएं कीं थीं।

अगर हिसाब लगाया जाए तो तेजस्वी ने हर दिन औसतन 12 रैलियां कीं हैं। अधिकतर एक्जिट पोल में इस वक्त तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पांच दलों के महागठबंधन को एनडीए से कम सीटें मिलती दिख रही हैं। लेकिन वास्तविक स्थिति तो आज शाम तक ही साफ हो पाएगी।


नतीजों से पहले गूगल सर्च में तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीछे छोड़ दिया है। 10 नवंबर की रात 2.43 बजे से ही गूगल सर्च में तेजस्वी यादव नीतीश से काफी आगे चल रहे हैं। रात 2.43 बजे नीतीश का सर्च वॉल्यूम जहां 9 था, वहीं तेजस्वी के लिए यही संख्या 43 थी।

सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर भी नीतीश का सर्च वॉल्यूम तेजस्वी से कम था। जैसे-जैसे वोट काउंटिंग का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे गूगल में तेजस्वी यादव के सर्चेज बढ़ रहे हैं। सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर तेजस्वी और नीतीश कुमार के बीच सर्च का अंतर 52-17 था।

बता दें कि मेघालय में 50-50 सर्च गूगल ट्रेंड्स के अनुसार मेघालय में नीतीश और तेजस्वी के सर्चेज 50-50 हैं। इसके बाद बिहार में नीतीश कुमार कीवर्ड का सर्च जहां 46 फीसदी है, वहीं तेजस्वी का सर्च 54 फीसदी है।


वहीं, हिमाचल प्रदेश में तेजस्वी कीवर्ड का सर्च 62 फीसदी पहुंच गया है। पंजाब की बात करें तो तेजस्वी का सर्च वॉल्यूम 70 फीसदी और नीतीश का 30 है।

ट्रेंड्स के अनुसार पिछले कुछ घंटों में तेजस्वी यादव कीवर्ड के सर्च में 140 फीसदी था, जबकि नीतीश कुमार कीवर्ड के सर्च में 80 फीसदी इजाफा हुआ है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)