Bihar Election Results Live Updates: बिहार में बहुमत के करीब NDA, महागठबंधन ने खटखटाया चुनाव आयोग का दरवाजा

  • Follow Newsd Hindi On  
bihar-elections-results-2020-live-updates-jdu-bjp-congress-rjd

Bihar Election Results Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। सभी एग्जिट पोल में महागठबंधन को बढ़त मिलती दिखी है। लेकिन आज नतीजे आने के साथ ही इस बात की भी पुष्टि हो जाएगा  कि बिहार की जनता इस बार किसे अपना सीएम चुनने जा रही है।

भारत निर्वाचन आयोग ने हर विधानसभा के अनुसार मतगणना के रुझानों की जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना का काम मंगलवार की सुबह आठ बजे से आरंभ हो जायेगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि मतों के रुझान की जानकारी आयोग के वेबसाइट के साथ ही वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से दी जाएगी।


बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) के लिए मतगणना आज पूरी हो जाएगी। इसी के यह भी तय हो जाएगा कि बिहार में किसका राज होगा? तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का या फिर से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सत्ता में वापसी करेंगे। मंगलवार को बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी।

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) के परिणामों का रुझान सुबह नौ बजे से आने की संभावना जताई जा रही है जबकि वास्तविक परिणाम 2-3 बजे से सामने आने लगेंगे। भारत के चुनाव आयोग द्वारा राज्य के सभी 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

चुनाव में अंतिम दौर के मतदान के बाद जारी अधिकांश एग्जिट पोल में भले ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव की अगुवाईवाले विपक्षी महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई हो, लेकिन अभी भी बीजेपी को पूरा भरोसा है कि नतीजे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में आएंगे।


हालांकि एग्जिट पोल के तमाम अनुमान भले ही एनडीए के पक्ष में जाता नहीं दिख रहा है लेकिन एनडीए खेमा अभी भी उम्मीद कर रहा  परिणाम उनके पक्ष में ही आएंगे। बीजेपी और जेडीयू दोनों के नेताओं का मानना था कि साइलेंट वोटर बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम  में करिश्मा कर सकता है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि ऊंट किस करवट बैठेगा।

Live Blog

11:00PM 10 Nov, 20
लगभग पांच फीसदी वोटों की गिनती बाकी

चुनाव आयोग के मुताबिक करीब पांच फीसदी वोटों की गिनती बची है। एनडीए 122 और महागठबंधन 113 सीटों पर आगे हैं।

10:56PM 10 Nov, 20
चुनाव आयोग ने जारी की काउंटिंग स्टेटस रिपोर्ट

चुनाव आयोग ने रात दस बजे तक की काउंटिंग स्टेटस जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में काउंटिंग के बारे में बताया गया है।

10:24PM 10 Nov, 20
चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा कांग्रेस-राजद का प्रतिनिधिमंडल

राजद और कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे हैं। महागठबंधन ने सीएम नीतीश कुमार पर काउंटिंग को प्रभावित करने के आरोप भी लगाए हैं।

10:12PM 10 Nov, 20
राघोपुर से जीते तेजस्वी यादव

महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने राघोपुर से जीत दर्ज हासिल कर ली है। तेजस्वी यादव करीब 32 हजार वोट से जीते हैं।

10:07PM 10 Nov, 20
अब तक 137 सीटों के परिणाम घोषित

चुनाव आयोग की दी गई जानकारी के मुताबिक, रात 9:53 बजे तक 243 में से 137 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं।

9:03PM 10 Nov, 20
जीतन राम मांझी ने 16,034 वोटों से दर्ज की जीत

इमामगंज सीट से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने 16,034 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने राजद के उदय नारायण चौधरी को शिकस्त दी।

8:34PM 10 Nov, 20
चुनाव आयोग ने 243 सीटों में से 50 के नतीजे घोषित किए

भाजपा ने 16 जीतेआरजेडी ने 14 जीतेजेडी (यू)-7वाआईपी-2 कांग्रेस-3 एआईएमआईएम 1सीपीआई (एम)-1सीपीआई-1सीपीआई (एमएल)-3हम-1निर्दलीय-1

8:30PM 10 Nov, 20
शाम 8 बजे तक 3.40 करोड़ वोटों की गिनती हुई पूरी

चुनाव आयोग की जानकारी के मुताबिक, शाम 8 बजे तक 3.40 करोड़ वोटों की गिनती हो चुकी है। 

8:03PM 10 Nov, 20
बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच जोर दार टक्कर, दिलचस्प हुआ मुकाबला

बिहार में जीत पर सस्पेंस अभी भी बरकरार, किसी भी क्षण पलट सकती है बाजी

7:56PM 10 Nov, 20
हसनपुर से राजद नेता तेजप्रताप यादव ने हासिल की जीत

हसनपुर से राजद नेता तेजप्रताप यादव ने जदयू के राजकुमार राय को 21139 वोटों से शिकस्त दी।

7:41PM 10 Nov, 20
चिराग ने बिगाड़ा नीतीश का खेल

अभी तक मिल चुनाव नतीजों से साफ है कि लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के अलग चुनाव लड़ने के फैसले से जेडीयू को नुकसान उठाना पड़ा है।

7:09PM 10 Nov, 20
अब तक तीन करोड़ वोटों की गिनती पूरी

चुनाव आयोग के मुताबिक साढ़े चार करोड़ वोटों में से तीन करोड़ वोटों की गिनती पूरी हुई।

6:24PM 10 Nov, 20
15 सीटों पर 1000 से कम वोटों का अंतर

इन 15 सीटों पर आरजेडी और जेडीयू 5-5 सीट पर आगे, बीजेपी एक और कांग्रेस 3 सीट पर आगे

अमौर,बहादुरपुर,बैकुंठपुर,बरबीघा,भागलपुर,भोरे,बक्सर,चकाई,डेहरी,इस्लामपुर,खगड़िया,परबत्ता,सिहेश्वर,रामगढ़, त्रिवेणीगंज में कांटे की टक्कर

6:18PM 10 Nov, 20
जानें कितनी सीटों पर किसको बढ़त

बिहार में एब तक एनडीए गठबंधन को 130 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। वहीं, महागठबंधन के खाते में 101 सीटें जाती दिख रही हैं।

5:50PM 10 Nov, 20
बिहार में कम वोटों के अंतर वाली सीट पर गिनती जारी

बोधगया में कांग्रेस के कुमार सरवजीत बीजेपी के हरि मांझी से तकरीबन 700 वोट पीछे चल रहे हैं।

बक्सर में कांग्रेस के संजय तिवारी बीजेपी के परशुराम से लगभग चार सौ वोटों से पीछे है।

5:43PM 10 Nov, 20
बिहार में कम वोटों के अंतर वाली सीट पर गिनती जारी

बहादुरपुर में आरजेडी के रमेश चौधरी बीजेपी के मदन साहनी से तकरीबन 500 वोट पीछे चल रहे हैं।

बैकुंठपुर में आरजेडी के प्रेम शंकर बीजेपी के मिथिलेश से लगभग सौ वोटों से पीछे है।

भागलपुर में कांग्रेस के अजित बीजेपी के रोहित से 1800 के आस पास वोटों से पिछड़े हुए हैं।

भोरे में भाकपा माले के जितेंद्र बीजेपी के सुनील कुमार से लगभग 500 वोटों से पिछड़े हुए हैं।

5:32PM 10 Nov, 20
पीएम मोदी और अमित शाह आएंगे बीजेपी ऑफिस

बिहार के चुनावी रुझानों से बीजेपी काफी उत्साहित दिख रही है। दिल्ली स्थित ख्यालय पर जश्न मनाया जा रहा है। एक खबर में बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह जल्द ही भाजपा मुख्यालय आने वाले हैं।

5:26PM 10 Nov, 20
मोकामा से जीते बाहुबली अनंत सिंह

मोकामा सीट से आरजेडी उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह ने जीत दर्ज की हैं, उन्होंने जदयू के राजीव लोचन नारायण सिंह को हराया है। अनंत सिंह फिलहाल पटना के बेउर जेल में बंद हैं लेकिन उनके घर पर आज भव्य जश्न की तैयारी है।

4:45PM 10 Nov, 20

साहेबगंज सीट से राजू कुमार सिंह VIP प्रत्याशी जीते

4:45PM 10 Nov, 20

परसा में आरजेडी से हारे लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय

3:40PM 10 Nov, 20
जीत में तब्दील होने लगे रुझान

रुझान नतीजे में तब्दील हो रहे हैं। एनडीए को अब तक 22 सीटों पर जीत मिल चुकी है। अब तक एनडीए 102 पर आगे चल रही है। वहीं महागठबंधन की बात करें तो 10 सीटों पर जीत मिली है और 98 पर आगे चल रही है। अन्य ने भी एक सीट पर खाता खोल लिया है।

3:34PM 10 Nov, 20
अभी तक 19 सीटों का परिणाम हुआ घोषित

अभी तक कुल 19 सीटों का रिजल्ट घोषित हो चुका है, इसमें 14 एनडीए के खाते में और 5 आरजेडी के पास गए हैं। जहां राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी हार गए हैं जबकि रमई राम भी बोचंहा में संकट में दिख रहे हैं।

2:54PM 10 Nov, 20
बिहार में 100 से भी कम वोटों से आगे चल रहे हैं ये प्रत्याशी

1. अलौली: साधना देवी (जेडीयू)- 62

2. अलीनगर: मिश्रीलाल यादव (वीआईपी)- 32

3. अतरी: मनोरमा देवी (जेडीयू)- 80

4. कस्बा: प्रदीप कुमार दास (एलजेपी)- 05

5. तरारी: नरेंद्र कुमार पांडे (निर्दलीय)- 08

(स्रोत: चुनाव आयोग)

2:47PM 10 Nov, 20
दरभंगा से बीजेपी को मिली जीत

दरभंगा से बीजेपी उम्मीदवार संजय सरावगी लगभग 10 हजार मतों से चुनाव जीते। राजद के अमरनाथ गामी को इस सीट से हार का सामना करना पड़ा।

2:26PM 10 Nov, 20
एनडीए और महागठबंधन की चुनावी जंग हुई रोचक

60 सीटों पर 1,000 से भी कम वोटों का अंतर, किसी के भी हाथ लग सकती है बाजी, दोनों गठबंधन की सांसें अटकी

2:14PM 10 Nov, 20
RJD के अब्दुल बारी सिद्दीकी चुनाव हारे

केवटी सीट से आरजेडी उम्मीदवार अब्दुल बारी सिद्दीकी को शिकस्त का समना करना पड़ा है। बीजेपी के मुरारी मोहन झा ने उन्हें चुनावी मैदान में मात दी है।

2:00PM 10 Nov, 20
अब तक एक करोड़ वोटों की गिनती: चुनाव आयोग

बिहार में पड़े थे 4 करोड़ वोट, अब तक की गई 1 करोड़ वोटों की गिनती: चुनाव आयोग

1:57PM 10 Nov, 20
देर तक होगी वोटों की गिनती

बिहार के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर एचआर श्रीनिवास ने बताया कि पहले गिनती से 25-26 राउंड होते थे। लेकिन इसबार इनकी संख्या 35 तक जा सकती है। ऐसे में देर शाम तक गिनती जारी रहेगी।

1:55PM 10 Nov, 20
देर रात तक घोषित होंगे चुनाव के नतीजे

चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 1.45 तक 25 फीसदी वोटों (करीब 1 करोड़) की गिनती हो पाई है औऱ कुल 55 जगहों पर गिनती हो रही है।

1:49PM 10 Nov, 20
चुनाव आयोग कर रहा है प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिहार चुनाव परिणाम को लेकर चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)