बिहार: इलाज न मिलने से बच्ची की हुई मौत, पिता-भाई नहीं आ पाए तो घर की महिलाओं ने दिया अर्थी को कंधा

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: इलाज न मिलने से बच्ची की हुई मौत, पिता-भाई नहीं आ पाए तो घर की महिलाओं ने दिया अर्थी को कंधा

कोरोना काल में कई पीड़ा और संवेदना से भरे हुए कई दृश्य हमें देखने को मिले हैं। ताजा मामला बिहार के कैमूर जिले का है। इलाके के नुआंव थाना क्षेत्र के तियरा गांव में इलाज के अभाव में एक लड़की की मौत हो गई। लॉकडाउन की वजह से लड़की के पिता और भाई राजस्थान में ही फंसे रहे तो घर की महिलाओं ने अर्थी को कंधा दिया।

जानकारी के मुताबिक, लड़की को ब्रेन ट्यूमर था, जिसका दिल्ली के एक अस्पताल में ऑपरेशन कराया गया था। फिर दुबारा दिखाने के लिए डॉक्टर ने बुलाया था, लेकिन तभी पूरे देश में लॉकडाउन हो गया और आवागमन के सभी रास्ते बंद हो गए। जिसके बाद उसे अस्पताल में नहीं ले जाया गया और इलाज के अभाव मे उसकी मौत हो गई। मृतका का एक भाई और पिता लॉकडाउन की वजह से राजस्थान में फंसे हुए हैं। घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं होने के कारण महिलाओं ने ही अर्थी को कंधा दिया और उसका अंतिम संस्कार किया।


गांव के मुखिया का कहना है कि लड़की के बीमार होने की जानकारी देर से मिली। इसके बाद उसे दिखाने के लिए कई गाड़ी वालों से बात की गई, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। फिर पास बनवाने के लिए जिला प्रशासन से बात हो रही थी, तभी उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि उसके परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। वहीं मोहनिया के एसडीएम शिव कुमार रावत ने कहा कि महिलाओं का शव को कंधा देना अच्छी बात है। महिलाएं आज किसी मायने में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।


बिहार में कोरोना के 81 नए मरीज, संक्रमितों की संख्या अब 830 हुई

कोरोना संकट के बीच भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)