बिहार: पुलिस पर हमला हुआ तो भागकर खेत में जा छिपे थानेदार, घंटों ढूँढने के बाद मिले

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: पुलिस पर हमला हुआ तो भागकर खेत में जा छिपे थानेदार, घंटों ढूँढने के बाद मिले

कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान पुलिस को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिहार के लखीसराय जिले में पुलिसकर्मियों पर पथराव हुआ है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पुलिस की गाड़ी ने एक बच्चे को टक्कर मार दी। जिससे ग्रामीण भड़क गए और पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इतना नहीं, पुलिस की टीम पर हमला हुआ तो थानेदार भाग निकले और खेत में जाकर छिप गए। फिर पुलिस को उन्हें खोजने में 2 घंटे लग गए। घटना अमहरा के जाखड़ गांव की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बच्चे के घायल होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर हमला बोलकर वाहन के शीशे तोड़ डाले। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान अपनी जान बचाने के लिए थाना प्रभारी अकील उर रहमान भागकर एक खेत में फसलों की ढेर के बीच छिप गए।


दो घंटे की खोजबीन के बाद मिले SHO

घटना की जानकारी के बाद लखीसराय थाना अनुसूचित जनजाति थाना कवैया थाना और हरिजन थाना की पुलिस के अलावे पुलिस लाइन से भारी संख्या में पुलिस बल को लेकर एसडीपीओ रंजन कुमार एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह घटनास्थल पहुंचे। दो घंटे की खोजबीन के बाद एक खेत में छिपे हुए थानाध्यक्ष मिले। उसके बाद उनके पिस्टल को खोजा गया। पथराव में क्षतिग्रस्त हुए पुलिस वाहन को अमाहरा थाना लाया गया। उसके बाद एसएचओ ने डीएसपी को फोन कर घटना की जानकारी दी।


बिहार: लॉकडाउन के बीच BJP नेता के घर में हो रही थी भोजपुरी फिल्म की शूटिंग, केस दर्ज

बिहार: महाराष्ट्र से लौटे लोगों की जानकारी देना युवक को पड़ा महंगा, पीट-पीटकर मार डाला


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)