बिहार में बनी 16443 किमी लंबी मानव शृंखला, कई देशों की आबादी से ज्यादा लोग हुए शामिल, बना विश्‍व रिकार्ड

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार में बनी 16443 किमी लंबी मानव शृंखला, कई देशों की आबादी से ज्यादा लोग हुए शामिल, बना विश्‍व रिकार्ड

Bihar Human Chain: बिहार में ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के साथ नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान के तहत आज अनोखी मानव श्रृंखला बनाई गई। रविवार को राज्यभर में 16,443 किमी लंबी मानव शृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला का मुख्य कार्यक्रम पटना के गांधी मैदान में हुआ। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। एक-दूसरे के हाथ थामे इन लोगों की संख्या कनाडा व आस्‍ट्रेलिया सहित विश्‍व के 192 देशों की आबादी से भी ज्यादा थी।

बिहार में बनी 16443 किमी लंबी मानव शृंखला, कई देशों की आबादी से ज्यादा लोग हुए शामिल, बना विश्‍व रिकार्ड


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार मानव श्रृंखला का डाक्यूमेंटेशन करा प्रमाण स्वरूप वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराने वाली अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को सौंपेगी। मानव श्रृंखला के अवलोकन के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि भी आमंत्रित किए गए। 15 हेलिकॉप्टरों पर सवार फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर ने मानव शृंखला को अपने कैमरे में कैद किया। इसके साथ ही बाइक सवार वीडियोग्राफर ने भी वीडियो बनाए। गांव से लेकर शहर तक हर एक किलोमीटर पर एक वीडियोग्राफर को तैनात किया गया।

बिहार में बनी 16443 किमी लंबी मानव शृंखला, कई देशों की आबादी से ज्यादा लोग हुए शामिल, बना विश्‍व रिकार्ड

गांधी मैदान में मानव श्रृंखला बिहार के नक्शे पर बनाई गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा एवं यूनाइटेड नेशंस के प्रतिनिधि अतुल बगाई समेत अन्य मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जल व हरियाली है, तभी जीवन सुरक्षित है। जल-जीवन-हरियाली अभियान के लिए पूरे राज्‍य की यात्रा की। पाया कि लोगों में पर्यावरण को लेकर जागरूकता आई है। यह प्रसन्‍नता की बात है।


बिहार में बनी 16443 किमी लंबी मानव शृंखला, कई देशों की आबादी से ज्यादा लोग हुए शामिल, बना विश्‍व रिकार्ड

जिलों से मिली रिपोर्ट ने बढ़ाई लंबाई

मानव शृंखला की लंबाई पहले 16,128 किलोमीटर करने लक्ष्य था, जो जिलों की रिपोर्ट के आधार पर बढ़कर 16370 हो गई थी। शनिवार को फिर मिली रिपोर्ट के आधार पर लंबाई 16,443 हो गई। प्रत्येक किलोमीटर पर शृंखला के लिए एक नायक और 5 किलोमीटर पर एक सेक्टर ऑफिसर तैनात किया गया। 10 किलोमीटर पर सुपर सेंटर बनाया गया है।

बिहार में बनी 16443 किमी लंबी मानव शृंखला, कई देशों की आबादी से ज्यादा लोग हुए शामिल, बना विश्‍व रिकार्ड

कला जत्था के कलाकार मानव शृंखला में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया। शृंखला में शामिल होकर लोग पर्यावरण और जल बचाने का संकल्प लेंगे। शराबबंदी की सफलता के साथ दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करके लिए एक-दूसरे को जागरूकता का संदेश दिया गया।

बिहार में बनी 16443 किमी लंबी मानव शृंखला, कई देशों की आबादी से ज्यादा लोग हुए शामिल, बना विश्‍व रिकार्ड

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बिहार में शराबबंदी को लेकर जनजागरूकता अभियान के तहत 21 जनवरी 2017 को तथा 21 जनवरी 2018 को दहेज और बाल विवाह के खिलाफ भी मानव श्रृंखला बनाई गई थी।


बिहार में ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के लिए बनी मानव श्रृंखला

बिहार: नीतीश कुमार को झटका, शिक्षक संगठनों ने किया मानव श्रृंखला के बहिष्कार का ऐलान

बिहार: मानव श्रृंखला को राबड़ी-तेजस्वी ने बताया नौटंकी, कहा- गरीबों का पैसा खा रहे हैं नीतीश

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)