मैथिली सिनेमा उद्योग में नए मापदंड स्थापित करेगी ‘लव यू दुल्हिन’: छैला बिहारी

  • Follow Newsd Hindi On  
मैथिली सिनेमा उद्योग में नए मापदंड स्थापित करेगी ‘लव यू दुल्हिन’: छैला बिहारी

बिहार में बनने वाली मैथिली फीचर फिल्म “लव यू दुल्हिन” से ही सूबे में “मैथिली सिनेमा इंडस्ट्री” के स्थापित होने की संभावना बन गई है। इसके निर्माण में जो उच्च मानकों का ख्याल रखा गया है उससे मैथिली सिनेमा से जुड़े फिल्मकारों को प्रेरित होने की आवश्यकता है। ये बातें बिहार के खगड़िया जिले से जुड़े बिहार के प्रसिद्ध लोकगायक सुनील छैला बिहारी ने आगामी 15 मार्च को प्रदर्शन को तैयार मैथिली फ़िल्म “लव यू दुल्हिन” के प्रमोशन के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि “भोजपुरी” भाषा को संविधान के आठवें अनुसूची में शामिल होने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है किन्तु “मैथिली” पहले से ही ये गौरव प्राप्त कर चुकी है। इसके बावजूद इस भाषा की सिनेमा इंडस्ट्री स्थापित होने के लिए संघर्ष के दौर से गुज़र रही है। उन्होनें उम्दा फ़िल्म के निर्माण के लिए “लव यू दुल्हिन” के निर्माता बिष्णु पाठक और रजनीकांत पाठक एवम निर्देशक मनोज श्रीपति की जमकर प्रशंसा की एवम फ़िल्म के सफल होने की शुभकामनाएं दी।


लव यू दुल्हिन” के अभिनेता अमित कश्यप को सम्मानित भी किया गया। उक्त अवसर पर सुनील छैला बिहार, मिथिलांचल के वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार चाँद मुसाफ़िर, बॉलीवुड एक्टर सह “लव यू दुल्हिन” के अभिनेता अमित कश्यप के द्वारा पोस्टर जारी कर फ़िल्म का प्रमोशन किया गया।


बिहार: BPSC का रिजल्ट हुआ वायरल, आयोग पहुंचे छात्र तो मामला जान रह गए हैरान

बिहार: शादी करने के लिए खुद को बताया सचिवालयकर्मी, पहुंच गया जेल


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)