शर्मनाक: 80 वर्षीय वृद्धा के साथ नाबालिग लड़के ने किया दुष्कर्म, बिहार के मधुबनी की घटना

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म में आईटीबीपी जवान सहित 3 गिरफ्तार

बिहार के मधुबनी जिले से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। यहाँ एक 15 वर्षीय किशोर ने 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी लड़का वृद्धा का दूर का रिश्तेदार है और पड़ोस में ही रहता है। मामला मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र जमैला गाँव का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश : छेड़खानी करने वाले युवक को पीटते-पीटते अस्पताल ले आई युवती, मचा हड़कंप


मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति व्याप्त है। इसे देखते हुए पुलिस पूरी तरह चौकस है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात वह अपने घर के बरामदे में सो रही थी। देर रात एक लड़का मच्छरदानी में घुस गया और उनके साथ दुष्कर्म किया।

जब बड़े बने रहे तमाशबीन, तब इस मासूम बच्चे ने दिखाई हिम्मत, पुलिस को बताई मनचलों की कहानी

महिला की चीख को दबाने के लिए आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया था। लेकिन महिला के लगातार शोर मचाने से घर और आसपास के लोग जाग गए। उन्होंने आरोपित किशोर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपित को कब्जे में ले लिया। किशोर की स्थानीय अस्पताल में चिकित्सा कराने के बाद पुलिस ने हिरासत में रखा है। थाना प्रभारी अमृत लाल वर्मन ने बताया कि पीड़िता की बहू ने किशोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।



बिहार के इस जिले में इतनी बारिश हुई कि धारा 144 लागू करनी पड़ी है

यूपी पुलिस का शर्मनाक चेहरा: जिस महिला के साथ हुआ दुष्कर्म, उसके पति को ही किया प्रताड़ित

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)