Bihar: बिहार (Bihar) से फिर एक बड़ी खबर आ रही है। खबर आ रही है कि शिवहर से जेडीयू (JDU) विधायक मोहम्मद शर्फुद्दीन की कार पर बदमाशों ने हमला कर दिया है। खबरों के अनुसार वह एक भोज से लौट रहे थे तभी उनपर ये हमला हुआ।
यह घटना पिपराही थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि शुक्रवार को देर रात जेडीयू विधायक शर्फुद्दीन मेसोठा गांव में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान ही रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। हमले में विधायक की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विधायक के शिकायत के बाद मामले की जांच करते हुए पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ भारी संख्या में सुरक्षा बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है।
विधायक ने इस हमले को साजिश बताया है। विधायक कहा कि “यह हमला करने के लिए पहले से तय किया गया था। चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।”
जैसे जैसे बिहार चुनाव (Bihar Election 2020) के दिन करीब आ रहे हैं। सियासत और तेज होती जा रही है। रोज कोई न कोई नई खबर आती रहती है। बिहार सरकार हर बार चर्चा का केन्द्र रहता है। कभी पुल ढह जाता है तो कभी अस्पताल का मामला। बिहार सरकार हमेशा सवालों के घेरे में रहती है।