बिहार: AK-47 बरामदगी के बाद फरार चल रहे MLA ने जारी किया वीडियो, पुलिस पर लगाये आरोप

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: बाढ़ कोर्ट में हुई अनंत सिंह की पेशी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

घर से हथियार बरामद होने के बाद फरार चल रहे बिहार के मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। विधायक ने कुछ ही घंटों के अंतराल में दो वीडियो अलग-अलग जगहों से जारी किए हैं। नये वीडियो में अनंत सिंह ने बिहार सरकार और बाढ़ की ASP लिपि सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ASP लिपि सिंह पर साधा निशाना

वीडियो में अनंत सिंह ने पुलिस पर बेवजह उनके परिवार और समर्थकों को परेशान करने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि बिहार सरकार लिपि सिंह को क्लीन चिट देने में लगी है जबकि एक अधिकारी जान बूझकर झूठे केस में हमें फंसाना चाहती है।


रिश्तेदार को पुलिस बता रही अपराधी

पुलिस ने पटना स्थित मेरे फ्लैट से रिश्तेदार छोटन सिंह को उठा लिया और अपराधी बताया गया। जिस केस में छोटन, भूषण सिंह और चूहा का नाम था वो खत्म हो गया है। अनंत सिंह का आरोप है कि पुलिस ने खुद उस केस को बंद किया था तो अब उसी केस में फिर से पुलिस छोटन को आरोपी कैसे बताया है। अनंत सिंह का कहना है कि पुलिस ने उसी केस में अपनी जांच में मुझे निर्दोष बताया।

छापेमारी में मिला था AK-47 और हैंड ग्रेनेड

गौरतलब है कि पटना पुलिस ने शनिवार रात विधायक के पटना स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी की थी। इससे पहले 16 अगस्त को अनंत सिंह के पैृतक आवास पर छापेमारी कर पुलिस ने एके-47, दो हैंड ग्रेनेड और कई कारतूस जब्त कर UAPA एक्ट में केस दर्ज किया था। इसके बाद से ही अनंत सिंह फरार चल रहे हैं।


बिहार: AK-47 और ग्रेनेड बरामदगी के बाद MLA अनंत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)