बिहार विधान परिषद चुनाव: बीजेपी ने सम्राट चौधरी और संजय मयूख के नाम पर लगाई मुहर, ये हैं RJD के 3 उम्मीदवार

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार विधान परिषद चुनाव: बीजेपी ने सम्राट चौधरी और संजय मयूख के नाम पर लगाई मुहर, ये हैं RJD के 3 उम्मीदवार

बिहार विधान परिषद के 9 सीटों के लिए चुनाव होने जा रहा है। बीजेपी के खाते में दो सीट है। इसके लिए पार्टी ने सम्राट चौधरी और संजय प्रकाश ऊर्फ संजय मयूख को उम्मीदवार बनाया है। विधान परिषद की दो सीट के लिए भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार थी। दो दर्जन से अधिक नेता अपनी दावेदारी जता रहे थे।

भाजपा के तीन विधान पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हुआ है। इन सदस्यों में कृष्ण कुमार सिंह, संजय प्रकाश  और राधा मोहन शर्मा हैं। संजय मयूख अभी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी तो राधा मोहन शर्मा प्रदेश संगठन में पदधारक हैं। प्रदेश नेतृत्व ने दावेदारों का नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजा था। केंद्रीय नेतृत्व ने संजय मयूख और सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगाया।


राजद की ओर से ये तीन उम्मीदवार फाइनल

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन कर लिया है। पार्टी ने अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. राम बली सिंह, बिस्कोमान अध्यक्ष सुनील सिंह और शिवहर के मो. फारूक के नाम पर मुहर लगाई है। राजद में पहले की चर्चा के अनुसार एक सीट तेजप्रताप के लिए तय माना जा रहा था। लेकिन पार्टी ने परिवार के किसी सदस्य को नहीं भेजने का फैसला लिया। उसके बाद तीसरे उम्मीवार के रूप में फारूक का चयन हुआ। फारूक शरद यादव के करीबी बताए जाते हैं, लेकिन वह राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं रहे हैं। वह कारोबारी हैं।

6 जुलाई को मतदान, कल नामांकन की आखिरी तारीख

गौरतलब है कि विधान परिषद के 9 सीट के लिए 6 जुलाई को मतदान होना है। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना शुरू हो जाएगी। 25 जून नामांकन दर्ज करने की आखिरी तारीख है। विधान परिषद की नौ सीटों के लिए हो रहे चुनाव में विपक्ष को काफी लाभ होने की संभावना है। जिन नौ सीटों पर चुनाव होना है वह सभी जदूय व भाजपा कोटे की हैं। लेकिन, विधानमंडल में सदस्यों की संख्या के हिसाब से इस बार तीन सीटें राजद को मिलनी तय है। कांग्रेस के खाते में भी एक सीट जाएगी। शेष 5 में से 3 जदूय व 2 भाजपा के हिस्से में जाएंगी।


बिहार: RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने पद से दिया इस्तीफा, ये है वजह

विधान परिषद चुनाव से पहले RJD को लगा बड़ा झटका, पांच विधानपार्षदों ने थामा जदयू का दामन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)