दिल्ली: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने साकेत कोर्ट में किया सरेंडर, AK-47 मामले में 5 दिनों से थे फरार

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्ली: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने साकेत कोर्ट में किया सरेंडर

एके-47 मामले में बिहार पुलिस को धप्पा देकर मोकामा के विधायक (Mokama MLA) अनंत सिंह (Anant Singh) ने दिल्ली के साकेत कोर्ट (Saket Court) में आत्मसमर्पण कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद अनंत सिंह साकेत कोर्ट पहुंचे और सरेंडर कर दिया है। अनंत सिंह पिछले पांच दिनों से फरार चल रहे थे।

गिरफ्तारी के लिए तलाशती रही बिहार पुलिस

विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) को गिरफ्तार करने को लेकर बिहार पुलिस बाढ़ से लेकर पटना कोर्ट के बाहर तक पुलिस नजर रख रही थी, लेकिन वे चकमा देकर दिल्ली के साकेत कोर्ट सरेंडर करने पहुंच गए। इससे पहले सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो सामने आये, जिसमें उन्होंने न्यायालय पर भरोसा जताते हुए कहा था कि वो सरेंडर करेंगे। उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है। अनंत सिंह (Anant Singh) ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि उन्हें साजिश के तहत फंसाने का काम कर रही है। उन्होंने पुलिस के अलावे कुछ राजनेताओं पर भी साजिश कर फंसाने का आरोप लगाया था।


अनंत सिंह (Anant Singh)  के पैतृक गांव नदवां में AK-47 और 2 हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद UAPA एक्ट के तहत बाढ़ थाने में FIR दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस लगातार उन्हें तलाश रही थी। पुलिस की कई टीम विधायक को खोजने के लिए खाक छान रही थी, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।


बिहार: AK-47 और ग्रेनेड बरामदगी के बाद MLA अनंत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बिहार: AK-47 बरामदगी के बाद फरार चल रहे MLA ने जारी किया वीडियो, पुलिस पर लगाये आरोप


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)