मुजफ्फरपुर में उन्नाव जैसी घटना: रेप की कोशिश के बाद युवती को घर में घुसकर जिंदा जलाया

  • Follow Newsd Hindi On  
मुजफ्फरपुर में उन्नाव जैसी घटना: रेप की कोशिश के बाद युवती को घर में घुसकर जिंदा जलाया

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के अहियापुर के नाजिरपुर गांव में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जैसी घटना को दुहराया गया है। नाजिरपुर गांव में शनिवार को दबंगों ने घर में घुसकर एक छात्रा को जिंदा जला दिया। घटना के वक्त लड़की अपने घर में अकेली थी। आग लगाने के बाद बदमाश ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया और भाग गया। रविवार को परिजनों ने उसे मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया है। लड़की नब्बे फीसदी से अधिक जल चुकी है। जिले के एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपित राजा राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कारवाई के बजाए समझौता का दबाव बना रही थी पुलिस

घटना के बाद लड़की की मां ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला राजा राय उनकी बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था। बाद में उसके डर से उसकी पढ़ाई तक छुड़वा दी। वह बीए की छात्रा थी। कई बार शिकायत अहियापुर पुलिस से की मगर अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लड़का का पिता दबंग है। हमारी शिकायत पर पुलिस उसके यहां जाकर लौट आती थी। उस पर कारवाई करने के बजाय समझौता करने का दबाव बनाती थी। चार बच्चों में यह सबसे छोटी थी। दो बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि बेटा पटना में रहता है।


वहीं जिले के एसएसपी जयंतकांत ने बाताय की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। पीछे के मामलों को भी देखा जा रहा है। मुख्य आरोपी राजा राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

24 घंटे बाद भी पुलिस को पता नहीं

घटना के चौबीस घंटे के बाद भी अहियापुर थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। पता करते हैं। वहीं लड़की की मां और भाई मेडिकल कॉलेज में कई बार कहा कि  घटना के बाद भी उनलोगों ने पुलिस को खबर की थी। उसके पहले तो कई बार इसकी शिकायत की थी। हालांकि बयान दर्ज होने के तीन घंटे बाद ही एसएसपी ने मुख्य आरोपी के गिरफ्तार होने की बात कही।


Unnao Rape Case: जिंदगी से जंग हार गई उन्नाव रेप पीड़िता, परिजनों को मिल रही जान से मारने की धमकी


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)