Bihar: नवनिर्वाचित उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की आयु महज 5 वर्षो में बढ़ी 12 साल

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar: नवनिर्वाचित उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की आयु महज 5 वर्षो में बढ़ी 12 साल

बिहार सरकार (Bihar Government) का गठन हो चुका है। तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) को बिहार का नया उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) चुना गया है। शपथ ग्रहण से पहले ही तारकिशोर प्रसाद का नाम काफी सुर्खियों में था। अब तारकिशोर प्रसाद एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके चर्चा का विषय है उनकी उम्र। दरअसल सोशल मीडिया में अचानक उनके उम्र को लेकर सवाल उठने लगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में चुनावी हलफनामे की तस्वीर के साथ लिखा गया है कि, “चुनावी हलफनामे के मुताबिक, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की उम्र 2005 में 48 साल थी। 5 साल बाद उनकी उम्र महज़ 1 साल बढ़ी और 49 साल हुई। फिर 5 साल बाद 2015 में उनकी आयु 3 साल बढ़कर 52 साल हुई। और आखिरी के 5 साल, यानी 2020 तक उनकी उम्र 12 साल बढ़कर 64 साल हो गई।”


बता दें कि 64 वर्षीय तारकिशोर प्रसाद आरजेडी के डॉ राम प्रकाश महतो को हराकर कटिहार सीट से लगातार चौथी बार विधायक चुने गए हैं। साल 2015 में लालू और नीतीश की मजबूत जोड़ी के बावजूद भी तार किशोर प्रसाद कटिहार सीट से जीत हासिल करने में सफल रहे थे। इस साल के चुनाव में आरजेडी प्रत्याशी तो पिछले चुनाव में इन्होंने जेडीयू प्रत्याशी को मात दी थी।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 मे नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे के मुताबिक, तारकिशोर प्रसाद करोड़पति हैं। चुनाव आयोग को दी गई जानकारी का मानें तो, उनका व्यवसाय व्यापार और कृषि है। तारकिशोर प्रसाद की कुल घोषित संपत्ति 1.9 करोड़ रुपये है, जिसमें 49.4 लाख रुपये चल संपत्ति है और 1.4 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। तारकिशोर प्रसाद कुल घोषित आय 3.7 लाख है, जिसमें 3.7 लाख रुपये उनकी व्यक्तिगत आय है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)