बिहार: नीतीश मंत्रिमंडल में 8 नए मंत्री शामिल, इन नेताओं को मिली जगह

  • Follow Newsd Hindi On  
RJD and JDU announce their candidates for the first phase of voting see the list here

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। रविवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लालजी टंडन ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले मंत्रियों में नरेंद्र नारायण यादव, अशोक चौधरी, बीमा भारती, संजय झा और श्याम रजक जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा नीरज कुमार, रामसेवक सिंह और लक्ष्मेश्वर राय को भी शपथ दिलाई गयी है। इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी, श्याम रजक, अशोक चौधरी, रामसेवक सिंह और नवनिर्वाचित सांसद ललन सिंह के अलावा कई दिग्गज मौजूद रहे।

आपको बता दें कि बिहार सरकार में शामिल कई मंत्रियों के लोकसभा चुनाव में जीतकर सांसद बनने के चलते ये पद खाली हुए हैं। नीतीश कुमार ने शनिवार को राजभवन जाकर राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की थी और कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा की थी।


लोकसभा चुनाव के बाद संसद पहुंचे मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, दिनेश चंद्र यादव और पशुपति कुमार पारस ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार को तय माना जा रहा था। लेकिन इस विस्‍तार की टाइमिंग को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) सुप्रीमो द्वारा सांकेतिक प्रतिनिधित्‍व ठुकराने के तीन दिन बाद बिहार के इस मंत्रिमंडल विस्तार को नीतीश के पलटवार से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, जेडीयू के श्‍याम रजक ने इससे इनकर करते हुए एनडीए के अटूट बताया है।

इन मंत्रियों ने ली शपथ

संजय झा

नीरज कुमार


रामसेवक सिंह

लक्ष्मेश्वर राय

नरेंद्र नारायण यादव

बीमा भारती

श्याम रजक

अशोक चौधरी

बिहार मंत्रिमंडल में 11 पद थे खाली

गौरतलब है कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में मुख्‍यमंत्री को मिलाकर कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। आज के शपथ ग्रहण के पहले तक 25 मंत्री थे। इनमें जदयू के 12 और भाजपा के 13 शामिल थे। इसलिए मंत्रिमंडल में 11 रिक्तियां थीं। अगले साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)