बिहार: बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटे को भी किया घायल

  • Follow Newsd Hindi On  
आंध्र प्रदेश: 2 रुपये बिहार: महाराष्ट्र से लौटे लोगों की जानकारी देना युवक को पड़ा महंगा, पीट-पीटकर मार डालाको लेकर शुरू हुआ विवाद, शख्स की गई जान

बिहार के खगड़िया जिले में एक वृद्ध की लाठी से पीट- पीटकर हत्या कर दी गई वहीं बीच बचाव करने आये वृद्ध के बेटे को घायल कर दिया। घटना खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के नोरंगा गांव की बताई जा रही है। घटना में घायल बेटे को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के 4 लोगों पर हत्या का आरोप लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या का आरोप गांव के ही 4 लोगों पर लगाया गया है। दरअसल मामला तब बिगड़ा जब किसी पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों से अनबन शुरू हो गया। जिसके बाद लाठी डंडे से पीट पीटकर वृद्ध की हत्या कर दी गयी। वहीं बेटे को घायल कर दिया गया।


घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी गयी। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हाल के दिनों में बिहार के अलग- अलग जिलों में अपराध की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वो आए दिन अपराध की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं।


बिहार में वार्ड सदस्य सहित 2 लोगों की गोली मारकर हत्या


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)