Bihar polls 2020: जेडीयू के पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा को टिकट मिलने पर बाहरी बताकर हुआ विरोध, लौटाना पड़ा सिंबल

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar polls 2020: जेडीयू के पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा को टिकट मिलने पर बाहरी बताकर हुआ विरोध, लौटाना पड़ा सिंबल

Bihar polls 2020: चुनाव से पहले बिहार में सियासी हलचल तेज हो चुकी है। इसी बीच यहां से कई खबरें आती रहती हैं। सियासी हलचल से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। मीनापुर विधानसभा सीट से जदयू (JDU) पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा (Manoj Kushwaha) को टिकट दिया है। लेकिन टिकट मिलते ही उनका विरोध तेज हो गया है। एनडीए (NDA) ने पिछले 4 दिनों में 3 सभाएं कर के बाहरी और स्थानीय प्रत्याशी का मुद्दा बनाकर मनोज कुशवाहा के विरोध में लोगों को एकजुट किया है।

इस विरोध का परिणाम यह हुआ कि पूर्व मंत्री रहे मनोज ने पार्टी के सिंबल को लौटाने का फैसला किया। मनोज कुशवाहा मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतते आ रहे है। लेकिन पिछले चुनाव में उन्हें भाजपा प्रत्याशी केदार गुप्ता (Kedar Gupta) ने हरा दिया था। इस बार कुढ़नी सीट भाजपा (BJP) के खाते में है। इसी के चलते जदयू नेता मनोज कुशवाहा को मीनापुर विधानसभा सीट से जदयू ने प्रत्याशी बनाया था। मीनापुर में भाजपा नेताओं के साथ ही जदयू नेताओं ने भी बाहरी प्रत्याशी बताकर मनोज कुशवाहा का विरोध करने लगे।


एक चैनल से इस मामले पर बात करते हुए मनोज कुशवाहा ने कहा है कि, “वह मीनापुर से अब चुनाव नहीं लड़ेंगे और अपना सिंबल पार्टी को सौंपने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने पुराने कार्यक्षेत्र आने में जनता की राय लेकर चुनाव लड़ने का फैसला ले सकते हैं।” भाजपा को सीट मिलने से मनोज कुशवाहा की परेशानी बढ़ी हुई है। ऐसी खबरें हैं कि पार्टी से कुढ़नी क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मनोज कुशवाहा कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन कर सकते हैं।

पहले भाजपा नेता अजय कुमार (BJP leader Ajay Kumar) ने लोगों के साथ बैठक कर बाहरी प्रत्याशी के मुद्दे पर चर्चा की और इसका विरोध किया। बता दें कि अजय कुमार पूर्व मंत्री दिनेश प्रसाद के बेटे हैं। वह इससे पहले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मीनापुर से चुनाव लड़ चुके हैं। वह इस चुनाव में हार गए थे।

स्थानीय नेताओं को ऐसी उम्मीद थी कि पार्टी उनमें से ही किसी एक मीनापुर को टिकट देगी, लेकिन पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा पर पार्टी ने भरोसा जताते हुए उन्हें वहां से टिकट दिया। जदयू के पंकज किशोर और जदयू महिला सेल की जिला अध्यक्ष वीणा यादव ने भी बाहरी प्रत्याशी का विरोध किया है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)