Bihar Polls 2020: जदयू ने 32 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, यहां देखें

  • Follow Newsd Hindi On  
Saat Nishchay Yojana Part 2: लगाए जाएंगे 12 वाट के LED बल्ब, चमक उठेंगे बिहार के गांव

Bihar Polls 2020: बिहार विधानसभा चुनाव सीट शेयरिंग पर कई दिनों से घमासान चल रहा था। इसके बाद एनडीए के भाजपा और जदयू (JDU) के बीच सीटों का तालमेल हो गया है। अब 16 जिलों में पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए जदयू ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए उनकी लिस्ट जारी कर दी है। जदयू ने 12 प्रत्याशियों का नाम जारी किया है।

32 सीटों पर लड़ेगा चुनाव


पहले चरण में विधानसभा की जिन 71 सीटों पर चुनाव होने हैैं उनके लिए एनडीए में सीट शेयरिंग के तय फार्मूले के तहत जदयू ने सोमवार को अपने प्रत्याशियों को सिंबल देना आरंभ कर दिया। जदयू प्रथम चरण की 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। जदयू की 32 में 17 सीटें वैसी हैैं जो 2015 में भी जदयू के पास थी। वहीं राजद की जीती हुईं दस सीटें भी जदयू को मिल गयी है। कांग्रेस की दो सीट, भाजपा की एक, रालोसपा की एक और एक निर्दलीय प्रत्याशी की सीट पर जदयू ने अपना प्रत्याशी दिया है।  वहीं पहले चरण में अपने हिस्से की छह सीटें उसने हम को दी है। जदयू के तय प्रत्याशियों को मुख्यमंत्री आवास बुलाया गया और मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने उन्हें अपने हाथों से सिंबल देकर चुनाव में जीत की शुभकामनाएं भी दीं।

पहले चरण की सीटों पर जदयू के प्रत्याशी

1. सुल्तानगंज-ललित कुमार मंडल


2.अमरपुर-जयंत राज

3.धोरैया- मनीष कुमार

4.बेलहर-मनोज यादव

5. तारापुर-मेवालाल चौधरी

6. जमालपुर- शैलेश कुमार

7. सूर्यगढ़ा- रामानंद मंडल

8.शेखपुरा-रणधीर कुमार सोनी

9.बरबीघा-सुदर्शन कुमार

10. मोकामा-राजीव लोचन

11. मसौढ़ी- नूतन पासवान

12. पालीगंज- जयवद्र्धन यादव

13.अगिआंव- प्रभुनाथ प्रसाद

14. डुमरांव- अंजुम आरा

15.चेनारी- ललन पासवान

16. करगहर-बशिष्ठ सिंह

17.दिनारा- जयकुमार सिंह

18.नोखा-नागेंद्र चंद्रवंशी

19. जगदीशपुर- कुसुमलता कुशवाहा

20 राजपुर- संतोष निराला

21. कुर्था- सत्यदेव कुशवाहा

22.जहानाबाद- कृष्णनंदन वर्मा

23 घोसी- राहुल शर्मा

24.नवीनगर- वीरेंद्र कुमार सिंह

25.रफीगंज- अशोक कुमार सिंह

26.शेरघाटी-विनोद यादव

27. नवादा- कौशल यादव

28. गोविंदपुर- पूर्णिमा यादव

29. झाझा-दामोदर रावत

30. चकाई- संजय प्रसाद

31. बेलागंज- अभय कुशवाहा

32. अतरी-  मनोरमा देवी

हम को पहले चरण में छह सीटें दी गयीं

1.टेकारी 2. बाराचट्टïी 3. मखदूमपुर 4. कुटुंबा 5. सिकंदरा 6. इमामगंज

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)