बिहार: पूर्व भाजपा सांसद पप्पू सिंह बुधवार को कांग्रेस में होंगे शामिल

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: कांग्रेस में शामिल होंगे पूर्व बीजेपी सांसद पप्पू सिंह, पूर्णिया से मिल सकता है टिकट

बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद रहे उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह (Pappu Singh) बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा उनको कांग्रेस की सदस्यता दिलाएंगे। बीजेपी (BJP) से इस्तीफा दे चुके पप्पू सिंह पूर्णिया (Purnia) से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार माने जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के पूर्णिया दौरे से पहले पप्पू सिंह कांग्रेस का ‘हाथ’ थामेंगे। बता दें कि 2014 में भाजपा के पप्पू सिंह को शिकस्त देकर जेडीयू के संतोष कुशवाहा ने पूर्णिया से जीत दर्ज की थी।

ज्ञात हो कि संतोष कुशवाहा को तब 4,18,826 और बीजेपी के टिकट से लड़ रहे पप्पू सिंह को 3,02,157 वोट मिले थे। 2014 चुनाव में यहां कांग्रेस के अमरनाथ तिवारी तीसरे नंबर पर रहे थे। इस बार एनडीए महागठबंधन को पटखनी देने की तैयारी में कांग्रेस ने काफी पहले से तैयारी की है। इसी के तहत पप्पू सिंह को कांग्रेस में शामिल करवाया जा रहा है।


बता दें कि 23 मार्च को पूर्णिया में राहुल गांधी की सभा होने वाली है और पप्पू सिंह राहुल के पूर्णिया दौरे से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में सीधा मतलब यही निकाला जा रहा है कि पूर्णिया से वह कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

पप्पू सिंह की बीजेपी से नाराजगी लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में हुए सीट बंटवारे को लेकर शुरू हुई। दरअसल, बिहार NDA में पूर्णिया सीट JDU के खाते में गई है। मंगलवार को JDU उम्मीदवार संतोष कुशवाहा ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। पप्पू सिंह ने 18 जनवरी को बीजेपी छोड़ने का एलान किया था। उन्होंने कहा कि BJP को लगता है, PM मोदी का जादू कम हुआ है, इसलिए JDU से गठबंधन किया गया है।


बिहार: महामंथन के बाद तय हुआ महागठबंधन का फार्मूला!


बिहार: नवादा से टिकट कटने पर छलका गिरिराज का दर्द, कही ये बात

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)