Bihar: नितीश के करीबी राज्य सभा सांसद आरसीपी सिंह को मिली जेडीयू की कमान, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

  • Follow Newsd Hindi On  

Bihar: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। आरसीपी सिंह को जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। यह फैसला पटना में हो रही जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन लिया गया है। खबर के मुताबिक बिहार के सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने सहयोगी और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया था जिसे सर्वसम्मति से तमाम सदस्यों ने समर्थन दिया गया।

आरसीपी सिंह के जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी के दफ्तर के बाहर लगातार लोग उनके पक्ष में नारेबाजी कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।


नीतीश कुमार ने बैठक में कहा कि एक व्यक्ति का मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष रहना सही बात नहीं है। नीतीश ने कहा कि मैं बिहार का सीएम तो हूं ही और जो भी अध्यक्ष होगा साथ में रहेंगे। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह की अगुवाई में पार्टी और आगे बढ़ेगी। नीतीश कुमार ने कहा कि मैं तो मुख्यमंत्री भी नहीं बनना चाहता था लेकिन लोगों ने कहा तो मैंने यह पदभार संभाल लिया।

 

आरसीपी सिंह का करियर

बिहार के नालंदा जिले के मुस्तफापुर में छह जुलाई 1958 को आरसीपी सिंह का जन्म हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा हुसैनपुर, नालंदा और पटना साइंस कॉलेज से हुई। बाद में वे जेएनयू में पढ़ाई करने के लिए चले गए। राजनीति में शामिल होने से पहले वे प्रशासनिक सेवा में रहे। सिंह उत्तर प्रदेश कैडर से आईएएस रहे। वे रामपुर, बाराबंकी, हमीरपुर और फतेहपुर के जिलाधिकारी रह चुके हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)