बिहार: बेटी को परीक्षा दिलाने जा रहे राजद नेता को मारी गोली, हालत चिंताजनक

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: बेटी को परीक्षा दिलाने जा रहे राजद नेता को मारी गोली, हालत चिंताजनक

बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के नए DGP भले ही अपराध पर नियंत्रण की बात करें मगर हालात में बदलाव नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के लतराही के पास का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े वीरपुर पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया और राजद नेता को गोली मार दी है।

घटना सुबह 8- 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मुखिया अपनी बेटी को इंटर का एक्जाम दिलाने जा रहे थे तभी तीन बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी दरम्यान उनके सीने में दो गोली लगी और वे घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इधर अपराधियों की गिरफ्तारी के बाबत पुलिस जगह जगह रेड कर रही है साथ ही घटना के कारणों की पड़ताल में जुट गई है।


मामले की जानकारी पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुटी है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)