चार्टर्ड प्लेन में जन्मदिन मनाते तेजस्वी की तस्वीरें वायरल, सोशल मीडिया और JDU के निशाने पर आए

  • Follow Newsd Hindi On  
चार्टर्ड प्लेन में जन्मदिन मनाते तेजस्वी की तस्वीरें वायरल, सोशल मीडिया और JDU के निशाने पर आए

लालू प्रसाद यादव के बेटे और राजद नेता तेजस्वी यादव को सोशल मीडिया और विपक्ष की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल तेजस्वी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह अपना जन्मदिन एक चार्टर्ड प्लेन में शानदार अंदाज में केक काटते हुए मना रहे हैं। तेजस्वी यादव इस प्लेन से रांची से पटना आ रहे थे। तस्वीर में प्लेन में उनके साथ तेजस्वी के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव और विधायक भोला यादव भी मौजूद हैं। इन तस्वीरों के सोशल मीडिया में आते ही प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। वहीं सत्ताधारी जदयू ने भी उनपर निशाना साधा है।


जदयू नेता संजय सिंह ने कहा, “तेजस्वी यादव जी आपके राजनीतिक जीवन पर यह सबसे बड़ा राजनीतिक धब्बा है। पिताजी जेल में बंद हैं और आप चार्टर प्लेन में बैठ कर बेशर्मी से जन्मदिन मना रहे हैं शर्म आनी चाहिए।”

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव का जन्मदिन बीते शनिवार को था और वह इस मौके पर रांची जेल में बंद अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने गए थे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)