बिहार: लाठीचार्ज के दौरान रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा हुए घायल

  • Follow Newsd Hindi On  

बिहार की राजधानी पटना से लाठीचार्ज की खबर आ रही है। अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी प्रमुख के साथ मार्च कर रहे थे। इसी दौरान पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस से झड़प हुई जिसके बाद लाठीचार्ज हो गया।

इसमें रालोसपा प्रमुख एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा समेत पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों के घायल होने की खबर है। लाठीचार्ज की घटना को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत में नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा विरोध है और इस कारण आज रालोसपा के आक्रोश मार्च के दौरान पुलिस से लाठियां चलवायी गयी। इसमें कई कार्यकर्ता और समर्थक जख्मी हुए है।


जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना के डाक बंगला चौराहे पर रालोसपा के आक्रोश मार्च के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान मची भगदड़ में कई लोग घायल हो गये। रालोसपा कार्यकर्ता यहां से राजभवन की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)