बिहार: सांसद संजय जायसवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: 'संजय' के सहारे कई मोर्चे पर किलेबंदी की कोशिश में बीजेपी

बिहार भाजपा को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पश्चिमी चंपारण (बेतिया) से भाजपा सांसद संजय जायसवाल को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब है कि नित्यानंद राय के पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल होने के बाद बिहार में प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली था।


संजय जायसवाल अभी बेतिया के सांसद हैं। 2009 से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए संजय जायसवाल के पिता मदन मोहन जायसवाल भी बेतिया के सांसद रहे हैं। संजय जायसवाल की पहचान साफ छवि के नेता के तौर पर है। संजय जायसवाल भाजपा के कोर वोट बैंक माने जाने वाले वैश्य समुदाय से हैं। इनको अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने पिछड़ा कार्ड भी खेला है।


बिहार: KBC-11 के करोड़पति ने पिता को समर्पित की जीत की रकम


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)