बिहार: NDA में सीटों का बंटवारा लगभग तय, जानें- किस पार्टी के हिस्से आएगी कौन सीट

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: NDA में सीटों का बंटवारा लगभग तय, जानें- किस पार्टी के हिस्से में आएगी कौन सीट

लोकसभा चुनाव (General Election 2019) की तिथियों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। सभी पार्टियां जल्द से जल्द सीटों की स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश में हैं। बिहार में भी भारतीय जनता पार्टी (BJP), जनता दल यूनाइटेड (JDU) और लोक जनशक्ति पार्टी(LJP) के बीच सीटों का बंटवारा तय हो गया है। गौरतलब है कि बिहार की 40 सीटों के लिए भाजपा, जेडीयू और लोजपा के बीच 17-17-6 सीटों का बंटवारा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक भाजपा के कई सांसदों का टिकट इस बार कट सकता है। हालांकि सभी केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिलना तय है। दूसरी तरफ, अब यह साफ हो गया है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इस बार नवादा से चुनाव नहीं लडेंगे। सीटों के बंटवारे पर अभी तक जो आम सहमति बनी है उसके अनुसार जदयू के खाते में वाल्मीकि नगर, झंझारपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, पूर्णियां, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, गोपालगंज, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद और काराकाट की सीट गई है।


भाजपा की बात करें तो उसके हिस्से में पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, मुजफ्फरपुर, उजियारपुर, शिवहर, छपरा, महाराजगंज, अररिया, बेतिया, मोतिहारी, बांका और बेगुसराय की सीट आई है।

दूसरी तरफ, राम विलास पासवान की पार्टी लोजपा को हाजीपुर, जमुई, समस्तीपुर, वैशाली, खगड़िया और मुंगेर के बदले नवादा सीट मिली है। आपको बता दें कि इस बार सीटों के बंटवारे में जदयू के खाते में BJP की पुरानी सीट- जैसे गया, सिवान और भागलपुर गई है। जबकि दरभंगा सीट पर अभी बात नहीं बन पाई है। जदयू इस सीट पर भी चुनाव लड़ना चाहती थी।


बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, महागठबंधन 17 मार्च को करेगा उम्मीदवारों की घोषणा


बिहार: 3 सदस्यीय समिति करेगी राज्य में भाजपा उम्मीदवारों का चयन

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)