बिहार: नौकरी नहीं मिलने से परेशान इंजीनियर ने की आत्महत्या, CM नीतीश कुमार के गृहजिले की घटना

  • Follow Newsd Hindi On  
लॉकडाउन और पैसों की कमी के चलते हैदराबाद में रह रहे बिहार के एक शख्स ने की आत्महत्या

इंजीनियरिंग करने के बाद नौकरी नहीं मिलने से परेशान बिहार के नालंदा जिले के एक बेरोजगार युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने जयपुर के पूर्णिमा कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। मृतक सोहसराय थाना क्षेत्र के मगध कॉलोनी निवासी अनिल कुमार का पुत्र है।

जयपुर के पूर्णिमा कालेज से इंजीनियरिंग पास आर्यन राज उर्फ सोनू (24 वर्ष) ने मंगलवार की देर रात फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। मृतक सोहसराय थाना क्षेत्र के मगध कॉलोनी निवासी अनिल कुमार का पुत्र है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार युवक जयपुर के पूर्णिमा कालेज से इंजीनियरिग की पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तलाश में था। काफी कोशिश करने के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो वह तनाव में रहने लगा था।


कुछ दिन पहले वह किसी काम से दिल्ली गया था, वहीं उसने कलाई की नस काट ली। जिसके बाद लोगों ने उसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पिता दिल्ली पहुंचे और बेटे को समझा-बुझाकर 16 जुलाई को बिहारशरीफ ले आए।

वहीं थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सोने के लिए अपने कमरे में चले गए। बुधवार की सुबह जब पिता ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जबाव नहीं आया। खिड़की से जब झांककर देखा तो पिता के होश उड़ गए। बेटे का शव पंखे से झूलता दिखा। थानाध्यक्ष ने बताया कि गमछा के सहारे उसने फांसी लगाई थी।

इकलौता पुत्र था आर्यन

पिता अनिल कुमार ने बताया कि आर्यन उनका इकलौता पुत्र था। इसके अलावा उनकी दो बेटियां हैं। दिल्ली से बिहारशरीफ आने के बाद भी वह गुमसुम सा रह रहा था। एक पिता होने के नाते मैंने बेटे को काफी समझाया था। लगा कि वह मान जाएगा लेकिन उसने वही किया जो उसके मन में चल रहा था। नौकरी नहीं मिलने से काफी निराश था।



बिहार : बाढ़ के पानी में नहाते 5 बच्च्यिों की डूबने से मौत

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)