बिहार: CAA समर्थन रैली में आए योगी आदित्यनाथ का हुआ विरोध, आसमान में दिखे काले गुब्बारे

  • Follow Newsd Hindi On  
Corona Virus UP: 27 मार्च तक उत्तर प्रदेश के सभी जिले लॉकडाउन, CM योगी ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को बिहार के गया में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करने आए थे। जहां उन्हें लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। दरअसल जैसे ही योगी आदित्यनाथ ने अपना संबोधन शुरु किया, आसमान में सैकड़ों काले गुब्बारों का गुच्छा दिखा। संबोधन के समय मैदान में मौजूद भीड़े आसमान की तरफ देखने लगे। हालांकि योगी ने अपना संबोधन जारी रखा।

विपक्ष पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधन में विपक्ष पर झूठ बोलकर देश भर में माहौल खराब करने का आरोप लगाया। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में यहां जन जागरूकता जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस कानून से किसी भी जाति और धर्म के लोगों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। योगी ने कहा कि इस कानून के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की प्रशंसा और अभिनंदन किया जाना चाहिए, वहीं कुछ मुट्ठी भर लोग इस कानून के बारे में भ्रम फैला रहे हैं, इसे सबको समझने की जरूरत है।


आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के प्रारंभ में कहा, “भगवान विष्णु की पावन नगरी को कोटि-कोटि नमन करता हूं।” उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध उत्तर प्रदेश के कपिलवस्तु से ही ज्ञान की प्राप्ति के लिए गया पधारे थे, और भगवान बुद्ध की ज्ञान की भूमि का भी मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)