बिहार: डेंगू मरीजों से मिलने गए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर फेंकी काली स्याही

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: डेंगू मरीजों से मिलने गए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर फेंकी काली स्याही

बिहार की राजधानी पटना में राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर स्याही फेंके जाने की घटना सामने आई है। अश्विनी चौबे PMCH में डेंगू के मरीजों से मिलने आये थे। केंद्रीय मंत्री जब अस्पताल से बाहर निकल रहे थे तभी पास खड़े एक युवक ने उनपर काली स्याही फेंकी।

घटना तब घटी जब मंत्री मीडिया को संबोधित कर रहे थे। तभी एक युवक मंत्री अश्विनी चौबे के नजदीक आया और काली स्याही उनके चेहरे और गाड़ी पर फेंककर तेज गति से भागने लगा। जबतक मंत्री और सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते युवक तेजी से दौड़कर भाग गया। सुरक्षाकर्मी उसका पीछा करते रहे लेकिन युवक उनकी पहुंच से दूर चला गया।


गौरतलब है कि भारी बारिश के बाद जलजमाव का शिकार हुए पटना में इनदिनों डेंगू का प्रकोप जारी है। अबतक सैंकड़ों लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)