Bihpur Vidhan Sabha Seat: 20 साल से राजद और बीजेपी के बीच हो रही कड़ी टक्कर, जानें इस बार किसके हाथ लगेगी बाजी

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihpur Vidhan Sabha Seat result and history

Bihpur Vidhan Sabha Seat: देश की आजादी के आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला बिहार के भागलपुर जिले का बिहपुर विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक रूप से भी काफी अलग अहमियत रखता है। 20 साल से इस सीट पर राजद और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला होता रहा है। ऐसे में एक बार फिर इस बार भी चुनाव रोचक होने की उम्मीद है।

बिहपुर सीट का इतिहास


साल 1951 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कुमार रघुनंदन प्रसाद ने ये सीट अपने नाम की थी। इसके बाद साल 1957 में प्रभु नारायण रॉय (सीपीआई), 1962 में सुखदेव चौधरी (कांग्रेस), 1967 में जीपी यादव (भारतीय जनसंघ), 1969, 1972 में प्रभु नारायण राय (सीपीआई), 1977 में सीताराम सिंह आजाद (सीपीआई), 1980 और 1985 के चुनावों में राजेंद्र प्रसाद शर्मा (कांग्रेस), 1990, 1995 में ब्रह्मदेव मंडल (जनता पार्टी), 2000, 2005, 2010 में शैलेश कुमार (आरजेडी) यहां से चुनाव जीतने में सफल रहे।

इस सीट का चुनावी समीकरण

गंगा और कोसी नदी के बीच में बसे इस विधानसभा क्षेत्र में यादव और मुस्लिम मतदाता भी निर्णायक भूमिका अदा करते हैं। यहां की आबादी 362985 है। इसमें अनुसूचित जाति और जनजाति का अनुपात क्रमशः 7.8 और 0.03 प्रतिशत है।


विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे 

2015 के चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की वर्षा रानी ने यहां से फतह हासिल की थी। वर्षा रानी को 68,963 मिले थे, वहीं दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी के कुमार शैलेंद्र रहे थे, जिन्हें 56,247 मतों से संतोष करना पड़ा था।

2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – कुमार शैलेन्द्र

राजद – शैलेश कुमार

Bihpur Vidhan Sabha winner :  बिहपुर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Varsha Rani RJD 68963 Kumar Shailendra BJP 56247
2010 Kumar Shailendra BJP 48027 Shailesh Kumar @ Bulo Mandal RJD 47562
OCT 2005 Shailesh Kumar Alias Bulomandal RJD 33284 Kumar Shailendra BJP 32842
FEB 2005 Shalaish Kumar Alias Bulomandal RJD 49115 Ashok Kumar Sharma BJP 23905
2000 Shailesh Kumar RJD 39637 Dr. Bimla Roy BJP 22159
1995 Barhmdeo Mandal JD 36393 Ajit Sharma INC 19240
1990 Brahmadeo Mandal JNP(JP) 27336 Bal Bhadra Chou. BJP 24269
1985 Rajendra Prasad Sharma INC 33137 Balbhadra Choudhary BJP 16449
1980 Rajendra Prasad Sharma INC(I) 26316 Vrahma Deo Mandal BJP 17434
1977 Sitaram Singh Azad CPI 22006 Ram Briksh Kumar JNP 18027
1972 Prabhu Narayan Roy CPI 20829 Shambhu Nath Singh BJS 17621
1969 Prabhu Narayan Roy CPI 23361 Gyaneshwar Prasad Yadav BJS 20208
1967 G.P. Yadav BJS 23354 P.N. Roy CPI 19621
1962 Sukdeo Choudhary INC 16511 Yudhisthir Mandal JS 11652
1957 Prabhunarain Roy CPI 15288 Sukhdeo Chaudhary INC 14605

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)