बीजिंग में हुई पहली अंतरराष्ट्रीय सीमा सहयोग संगोष्ठी

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)| पहली अंतर्राष्ट्रीय सीमा सहयोग संगोष्ठी 29 अक्टूबर को बीजिंग में आयोजित हुई। चीन और 14 पड़ोसी देशों के सीमा प्रंबधन विभाग के अधिकारियों, प्रतिनिधियों, चीन स्थित राजदूतों और विशेषज्ञों ने इसमें भाग लिया। चीनी उपप्रधान मंत्री ल्यो चाओ हुइ ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में सबसे लंबी थल-सीमा और सबसे अधिक पड़ोसी देश होने के नाते चीन ने शांतिपूर्ण वार्ता से 14 पड़ोसी देशों में से 12 देशों के साथ सीमा का निर्धारण पूरा किया है। निर्धारित सीमाओं की लंबाई करीब 2000 किलोमीटर है, जो कुल थलीय सीमा का लगभग 90 प्रतिशत है।

ल्यो चाओ हुइ ने कहा कि चीन स्वच्छ, स्थिर और सुरक्षित सीमा के निर्माण में जुटा है। चीन सहयोग और विकास के सीमा निर्माण में जुटा है। शांति, मित्रता और सहयोग की सीमा का निर्माण न सिर्फ विभिन्न देशों के विकास की वस्तुगत जरूरत है, बल्कि क्षेत्रीय देशों की समान आकांक्षा भी है।


इस संगोष्ठी का मुख्य विषय मित्रवत सीमा, सहयोग का जुड़ाव है। चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा और समुद्री मामला विभाग और पेइचिंग नॉर्मल विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया।

(साभार—चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)