एक मां अपने बच्चो के लिए कुछ भी कर सकती है। अब चाहे वो मां इंसान की हो या किसी पक्षी की हर मां के लिए उसका बच्चा उसके खुद के जीवन से भी जयादा अहमियत रखता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चिड़िया अपने बच्चो को बचाने के लिए ट्रैक्टर के सामने अड़ गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो नोर्थ चीन के उलाकब शहर का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चिड़िया ने अपने बच्चो की जान बचाने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं की।
दरअसल, इस चिड़िया के अंडे जमीन पर पड़े हुए थे। इतने में ही सामने से एक ट्रैक्टर आने लगा। ट्रैक्टर को आता देख चिड़िया अड़ गई और अपने अंडों को बचाने के लिए ट्रैक्टर के सामने खड़ी हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि चिड़िया की अपने अंडों को बचाने की यह कोशिश देख कर ट्रैक्टर का ड्राइवर भी ट्रैक्टर रोक देता है और उतरकर चिड़िया के लिए एक बोतल में पानी भी रखता है। एक मां की यह बहादुरी देखकर ड्राइवर भी भावुक हो जाता है।
अपने बच्चों को बचाने के लिए एक मां की यह कोशिश सभी को काफी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो को चीन ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 31.5k व्यूज, 1,377 लाइक्स और इसके 374 रिट्वीट आ चुके हैं।
यहां देखें वीडियो:
Mother bird stops moving tractor to protect eggs pic.twitter.com/CWyA28rbvI
— CGTN (@CGTNOfficial) July 10, 2019