4000 गानों को आवाज़ देने वाले महान गायक थे मन्ना डे, जानें उनके कुछ मशहूर गानों के बारे में

  • Follow Newsd Hindi On  
4000 गानों को आवाज़ देने वाले महान गायक थे मन्ना डे, जानें उनके कुछ मशहूर गानों के बारे में

मन्ना डे भारतीय सिनेमा के ऐसे महान कलाकार थे जिन्होंने अपनी गायकी से शास्त्रीय संगीत को एक अलग पहचान दिलाई। सुरों के सरताज और हिंदी सिनेमा के जाने- माने प्लेबैक सिंगर रहे मन्ना डे ने 4000 से ज्यादा गाना गाए। आज इस महान गायक की जन्मतिथि है।

भारतीय सिनेमा में 50-60 के दशक में कई बड़े सितारों के लिए गाना गाने वाले मन्ना डे उस वक़्त सभी की पहली पसंद हुआ करते थे। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, मलयालम समेत कई भाषाओं में गाने गाए हैं। लोगों का कहना था कि मन्ना डे के गाये हुए गानों को आवाज़ दे पाना मोहम्मद रफी और किशोर कुमार जैसे महान गायकों के लिए भी आसान बात नहीं थी।


शुरूआती जीवन

मन्ना डे का जन्म 1 मई 1919 को कोलकाता में हुआ था। उनका असली नाम प्रबोध चन्द्र डे था। मन्ना डे के पिता उन्हें वकील बनाना चाहते थे लेकिन उनका रूझान संगीत की ओर था और उन्होंने वह इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाया। उन्होंने अपने चाचा के. सी. डे से संगीत की शिक्षा ली। मन्ना डे 40 ने दशक में संगीत के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गए और इसके बाद वह भारतीय सिनेमा के एक महान गायक बन गए।

करियर


मन्ना डे ने अपने करियर की शुरुआत 1942 में की। उन्होंने सबसे पहले चाचा के. सी. डे के साथ सहायक म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर काम किया, जिसके बाद उन्होंने सचिन देव बर्मन के साथ भी काम किया। अन्य संगीतकारों के साथ काम करने के बाद मन्ना डे ने स्वतंत्र रूप से म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर काम शुरू किया। इस दौरान उन्होंने उस्ताद अमन अली खां और उस्ताद अब्दुल रहमान खां से भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली।

मन्ना डे ने प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत 1942 में आई फिल्म ‘तमन्ना’ के गाने ‘जागो आये उषा बोले जागो’ से की, जो एक ज़बरदस्त हिट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने 1943 में अपना पहला सोलो गाना गाया और उनका फिल्मी करियर आगे बढ़ता गया।

उन्होंने अपने 1942 से 2010 तक अपने फिल्मी करियर में 4000 गाने गाए। उनका करियर सिर्फ हिंदी गानों तक सिमित नहीं था बल्कि इन्होने अपने करियर में हिंदी के साथ- साथ कई भाषाओं जैसे बंगाली, मराठी, गुजराती, मलयालम, कन्नड़ और असमिया में भी कई हिट गाने गाये। मन्ना डे को अपने गाने और गायन शैली से कोई समझौता करना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। वो फिल्मों में गानो की पसंद और बोलों को लेकर कभी भी समझौता नहीं करना चाहते थे। कहा जाता है कि, मन्ना डे गानों को लेकर इतने चूजी थे कि उन्होंने अशोक कुमार फिल्म पड़ोसन के गाने ‘एक चतुर नार बडी़ होशियार’ गाने के लिए भी न कह दिया था। हालांकि बाद में मन्ना डे और अशोक कुमार ने मिल कर गाया।

मन्ना डे के मशहूर गानें

अपने करियर में करीब 4000 से ज्यादा गाना गाने वाले मन्ना डे के सभी गाने सुपरहिट रहे। आइए जानते हैं मन्ना डे के वह बेहतरीन गाने जिसे आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।

ऐ मेरे प्यारे वतन….

वर्ष 1961 में रिलीज हुई फिल्म ‘काबुलीवाले’ का यह देशभक्ती से प्रेरित यह गाना आज भी 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे खास मौकों पर सुनने को मिल जाता है।

एक चतुर नार…

1968 की फिल्म ‘पड़ोसन’ का यह गाना कॉमेडी अंदाज से भरपूर है। इस गाने को किशोर कुमार और मन्ना डे ने बहुत ही खूबसूरती से गाया है। आज भी इस गानों को पसंद करने वालों की संख्या लाखों में है। बता दें की शुरू में मन्ना डे ने इस गाने को गाने से मना था

ऐ मेरी जोहरा जबीं…

वर्ष 1965 में आई फिल्म ‘वक्त’ का यह गाना बॉलीवुड के शानदार गानों से एक माना जाता है। इस गाने से मन्ना डे की पहचान में चार चांद लग गए थे।

जिंदगी कैसी है पहेली..

साल 1971 में आई फिल्म ‘आनंद’ का यह गाना आज भी भी काफी पसंद किया जाता है।

ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…

दोस्ती की मिसाल देता यह गाना वर्ष 1975 में आई सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ का है। इस गाने को मन्ना डे और किशोर कुमार ने बहुत ही खूबसूरती से गाया था।

फिल्म जगत में अपना बेहतरीन योगदान देने के बाद मन्ना डे ने 24 अक्टूबर साल 2013 को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन बैंगलोर में कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुआ।

सम्मान

फिल्म जगत में हज़ारों गाने गाने वाले मन्ना डे को अपने मह्त्वपूर्ण योगदान के लिए साल 2005 में मन्ना डे को पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। साल 2007 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। उन्हें 1970 और 1971 में प्लेबैक सिंगिंग के लिए नेशनल अवार्ड दिया गया था। साथ ही उन्हें 1972 में फिल्मफेयर अवार्ड्स सम्मानित किया गया था। 2011 में मन्ना डे को ‘फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेन्ट अवार्ड’ दिया गया।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)