Birthday Special: शंकर महादेवन के जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी खास बातें

Follow न्यूज्ड On  

Birthday Special: कल एक ऐसे शख्स का जन्मदिन है, जिन्होंने 3 मिनट तक सांस रोक कर ऐसा गाना गाकर कमाल ही कर दिया। इतने लंबे समय तक बिना साँस लिए लोग ये गाना सुनकर हैरान रह गए और ये शख्स रातों-रात सुपरस्टार (Overnight superstar) बन गए। इसके अलावा अपने बेहतरीन गानों के लिए इन्हें एक-दो नहीं बल्कि 4 बार  नेशनल अवॉर्ड (National award) से नवाजा जा चुका है। हम बात कर रहे हैं सिंगर एंड कंपोजर शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan) की।

शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan) कल अपना 54वां जन्मिदन मनाएंगे। आइटम सॉन्ग को लेकर शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan) का काम बिल्कुल अलग है। उनके आइटम सॉन्ग में भी एक तरह का अलग ताप होता है। ‘कजरारे कजरारे तेरे कारे कारे नैना’ इसी बात का सबूत है।

इस बात में कोई शक नहीं कि आज के बेहद शोर भरे संगीत में शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan)  वो संगीत तैयार करते हैं जिसकी तारीफ करने वालों में उस्ताद जाकिर हुसैन, उस्ताद अमजद अली खान, पंडित हरि प्रसाद चौरसिया, पंडित जसराज, पंडित शिव कुमार शर्मा भी शामिल हैं। स्वर्गीय किशोरी अमोनकर जैसी दिग्गज कलाकार ने शंकर महादेवन को अपने घर बुलाकर ‘मां’ गाने को कहा था।

मुंबई में की थी पढ़ाई

महादेवन (Shankar Mahadevan) ने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई के चेम्बूर में ओएलपीएस स्कूल (Olps school)  से की थी। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical engineering) में अपने आगे की पढ़ाई की थी। हालांकि, म्यूजिक को लेकर उनका इंटरेस्ट कभी कम नहीं हुआ और वह हमेशा म्यूिजिक से जुड़े रहे।

‘ब्रीथलेस’ से मिली पहचान

1998 में उनकी पहली एल्बम ब्रीथलेस आई (Album Breathless Eye)  थी और यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई थी। उनकी यह एल्बम काफी पसंद की गई और इस एल्बम के जरिए उन्होंने हिंदी सिनेमा (Hindi cinema) में पहचान बनाई थी। उसके बाद उन्होंने अपने दो दोस्तों एहसान और लॉय के साथ मिलकर एक ग्रुप बनाया और संगीत को एक नया मुकाम दिया।

4 बार जीत चुके हैं नेशनल अवॉर्ड

साल 2011 में शंकर महादेवन ने अपने ही नाम से ऑनलाइन अकेडमी की शुरुआत की। इस अकेडमी के जरिए शंकर दुनिया भर के छात्रों को म्यूजिक की शिक्षा भी देते हैं। वहीं, उनको पहला नेशनल अवॉर्ड ए.आर रहमान के साथ तमिल फिल्म ‘कांदोकंदनीं-कांदोकंदनीं’ के लिए मिला था। इतना ही नहीं महादेवन ने चार बार नेशनल अवॉर्ड, तीन बार बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड और एक बार बेस्ट म्युजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है। उन्हें उनके म्यूजिक के लिए जाना जाता है। लाखों फैंस उनके गानों के दीवाने हैं।

जहां शंकर ने बॉलीवुड को कुछ हटकर आइटम नंबर दिए। वहीं फिल्म ‘तारे ज़मीं पर’ में उन्होंने बेहद खूबसूरत गाना ‘मां’ भी गाया। ये गाना लोगों के दिलों को छू गया।

This post was last modified on March 3, 2021 9:09 AM

Share
Published by

Recent Posts

Chand Raat Mubarak 2021 Messages: ईद के चांद के दीदार पर इन शानदार हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings के जरिए दें मुबारकबाद

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद 10 वीं शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर…

May 11, 2021

Eid ul Fitr 2021: ईद की खुशियां हजार! जानें क्यों मनाया जाता है यह त्यौहार

ज्यादातर लोग ईद को इसी रूप में देखते-जानते और मानते हैं. लेकिन ईद मनाते क्यों…

May 11, 2021

जदयू MLC तनवीर अख्तर का कोरोना संक्रमण के कारण हुआ निधन, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने व्यक्त किया शोक

जदयू एमएलसी तनवीर अख्तर की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गयी है. पिछले दिनों…

May 8, 2021

शूटर दादी चंद्रो तोमर का निधन, कुछ दिन पहले हो गई थी कोरोना संक्रमित

उत्‍तर प्रदेश के बागपत में परिवार समेत रहती थीं । जब शूटर दादी चंद्रो तोमर…

April 30, 2021

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना वायरस से भी थे संक्रमित

लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों 'आज तक' न्यूज…

April 30, 2021

World Corona: पूरी दुनिया में कोरोना मामलों की संख्या पहुंची 15 करोड़ के पार

Corona Cases Across the World: तीन हजार से अधिक नई मौतों के बाद कुल मौतों…

April 30, 2021