विश्रामपुर विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019, भाजपा के रामचंद्र चंद्रवंशी और कांग्रेस के चंद्रशेखर दुबे में है सीधा मुकाबला

  • Follow Newsd Hindi On  
विश्रामपुर विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019, भाजपा के रामचंद्र चंद्रवंशी और कांग्रेस के चंद्रशेखर दुबे में है सीधा मुकाबला

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। विश्रामपुर विधानसभा सीट (Bisrampur Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। यह सीट पलामू लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता रामचंद्र चंद्रवंशी ने निर्दलीय उम्मीदवार अंजू देवी को पराजित किया था।

विश्रामपुर विधानसभा सीट (Bisrampur Assembly Constituency) का इतिहास

पलामू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा यह विधानसभा क्षेत्र 2005 में अस्तित्‍व में आया। यहां के पहले चुनाव में राजद के नेता रामचंद्र चंद्रवंशी विधायक चुने गए। 2009 में कांग्रेस ने यहां बाजी मारी और उसके नेता चंद्रशेखर दुबे यहां के विधायक चुने गए। वर्तमान मे यहां से भाजपा के रामचंद्र चंद्रवंशी विधायक हैं।


विश्रामपुर विधानसभा सीट का समीकरण

पलामू जिले में शामिल 96 गांवों का यह विकास खंड क्षेत्र प्राकृतिक खूबसूरती में डूबा हुआ है। यहां पर्वतीय घाटियां, औषधीय वनस्‍पतियों से भरे वन और गर्म और ठंडे पानी के झरने भी यहां पर लोगों के आकषर्ण का मुख्‍य केंद्र है।

विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3,08,434 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,66,405 और महिला मतदाता 1,42,029 हैं। पिछले चुनाव में 61.3 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

List of Polling Stations in Bishrampur Assembly


विश्रामपुर विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

रामचंद्र चंद्रवंशी, भाजपा– 37,974

अंजू देवी, निर्दलीय- 24,064

हार का अंतर – 13,910

विश्रामपुर विधानसभा चुनाव 2019 के प्रत्याशी

BJP – रामचंद्र चंद्रवंशी

कांग्रेस – चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे

JVM – अंजू देवी

मतदान की तारीख: 30 नवंबर

Bisrampur Assembly 2014 Result

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)