नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)| भारत के दिग्गज पहलवान बजरंग पुनिया और पैरा एथलीट दीपा मलिक को भारतीय सरकार ने शनिवार को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान-राजीव गांधी खेल रत्न देने का फैसला किया है।
दीपा मलिक ने रियो पैरालम्पिक-2016 में शॉटपुट (गोला फेंक) में रजत पदक जीता था।
बजरंग ने एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में 65 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था।
साथ ही पुरुष क्रिकेट खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और महिला क्रिकेटर पूनम यादव को इस साल अर्जुन पुरस्कार से नवाजे जाने का फैसला किया गया है।