उत्तराखंड : पूर्व CM और भाजपा सांसद बीसी खंडूड़ी के बेटे ने थामा कांग्रेस का हाथ

  • Follow Newsd Hindi On  
उत्तराखंड : पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद बीसी खंडूड़ी के बेटे ने थामा कांग्रेस का हाथ

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के बेटे मनीष खंडूड़ी ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। उन्होंने देहरादून में राहुल गांधी से रैली के मंच पर मुलाकात की। राहुल गांधी यहां एक रैली को भी संबोधित करेंगे। मनीष के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें पहले ही सुर्खियों में थी। मनीष की ज्वाइनिंग को लेकर बने सस्पेंस के बीच कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने इसकी पुष्टि भी की थी।

हालांकि, इससे पहले अटकलें ये थीं कि मनीष दिल्ली में ही ज्वाइन करेंगे, लेकिन आखिरी समय में पार्टी हाईकमान ने निर्णय बदल लिया। मनीष खंडूड़ी के कांग्रेस में शामिल होने से पौड़ी सीट के समीकरण बदल सकते हैं।


कांग्रेस-बीजेपी में बंटा परिवार

कांग्रेस मनीष का आगामी लोकसभा चुनाव में किस तरह उपयोग करती है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पिता जनरल खंडूड़ी और बहन ऋतु खंडूड़ी के भाजपा में होने से मनीष का कांग्रेस में जाना अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर रहा है।भाजपा के लिए यह राहत जरूर है कि मनीष कभी उनके सदस्य नहीं रहे लेकिन प्रदेश भाजपा से जुड़े नेता इसके सियासी मायने टटोलने के साथ ही सियासी नफा-नुकसान भी देख रहे हैं।

गौरतलब है कि मनीष खंडूड़ी ने दिल्ली इंजीनियरिंग कालेज से इंजीनियरिंग की उपाधि ली है। 10 साल तक टर्नर ब्रदर के साथ काम करने के बाद सामाजिक रुप से मनीष जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्था के हेड के रुप में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।


उत्तराखंड में 11 अप्रैल को होगा मतदान


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)