BJP की नई टीम का हुआ ऐलान, राम माधव और अनिल जैन बाहर, इन नए चेहरों को मिली जगह

  • Follow Newsd Hindi On  
बंगाल में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda के काफिले पर हमला

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पार्टी पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने थोड़ी देर पहले ही इसका ऐलान किया है। इस बार बीजेपी की नई टीम में सभी राज्यों से युवाओं और महिलाओं को ज्यादा तवज्जों दी गई है।

आपको बता दें कि जेपी नड्डा के अध्यक्ष बनने के बाद ये पहला बड़ा बदलाव है। बीजेपी ने पहली बार 12 राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष बनाए हैं। एक ओर जहां तेजस्‍वी सूर्या को भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्‍यक्ष चुना गया है। वहीं राष्‍ट्रीय महासचिव राम माधव, पी मुरलीधर राव, अनिल जैन और सूरज पांडे की जगह नए चेहरों को मौका मिला है।


मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी  मिली है। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 12 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसमें झारखंड से दो नेताओं को जगह मिली है जबकि अन्य राज्यों से एक-एक लोगों को ही जगह मिली है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद अन्नपूर्णा देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा पंजाब के अमृतसर से तरुण चुग को प्रमोशन मिला है। तरुण पहले राष्ट्रीय सचिव थे, उन्हें अब राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। तरुण फिलहाल अंडमान निकोबार के प्रभारी हैं।बीजेपी अध्‍यक्ष नड्डा ने अपनी नई टीम का ऐलान तब किया जब बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है।

देश के कई राज्‍यों में उपचुनाव भी होने वाले हैं। बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा। पहला चरण 28 अक्टूबर, दूसरा चरण 3 नवंबर और तीसरा चरण 7 नवंबर को पूर्ण होगा। जबकि 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।


यहां देखें पूरी लिस्ट-

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)