बंगाल के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

  • Follow Newsd Hindi On  

अगरतला, 22 फरवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बिप्लब कुमार देब पश्चिम बंगाल में चुनाव संबंधी कई कार्यक्रमों और रैलियों में शामिल होंगे। अधिकारियों और पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी ने कहा कि बंगाल में अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान देब चुनावी राज्य के उत्तर 24 परगना जिले में मंगलवार और बुधवार को कई रोड शो, रथ यात्रा और चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।


देब ने हाल ही में दावा किया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार को इस बार हार का मुंह देखना होगा और उनकी पार्टी सत्ता में आएगी। देब जनवरी 2015 से पिछले साल 15 जनवरी तक भारतीय जनता पार्टी की त्रिपुरा राज्य समिति के अध्यक्ष थे। उनके बाद दंत चिकित्सक से राजनेता बने माणिक साहा को राज्य पार्टी प्रमुख बनाया गया।

49 वर्षीय भगवा पार्टी के नेता देब नौ मार्च, 2018 को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बने थे।

–आईएएनएस


एकेके/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)