बंगाल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  

 कोलकाता, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में एक सुनसान इलाके में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

 धुपगुड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने रविवार को कहा, “मध्यपाड़ा इलाके की निवासी घरेलू महिला शनिवार रात अकेले थी, और उसी दौरान परिमल राय और पतनू मुंडा उसे वहां से ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। आज हमें एक शिकायत प्राप्त हुई और पीड़िता के बयान के आधार पर हमने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।”


लगभग 20 साल उम्र की इस महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसी खबर है कि पीड़िता को बुरी तरह यातना दिया गया। उन्होंने कहा, “मामले की जांच जारी है।”


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)