बंगाल : वाम मोर्चे की दूसरी सूची जारी, कांग्रेस के लिए छोड़ी 4 सीटें

  • Follow Newsd Hindi On  

 कोलकाता, 19 मार्च (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा ने मंगलवार को आम चुनाव के लिए 13 और उम्मीदवारों की सूची जारी की।

 इसमें दार्जिलिंग, आसनसोल और कोलकाता की सीटों के प्रत्याशी शामिल हैं। वाम मोर्चा ने राज्य की 42 संसदीय सीटों के लिए 25 प्रत्याशियों की पहली सूची 15 मार्च को जारी की थी।


हालांकि, कांग्रेस और वाम मोर्चा के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत कुछ दिन पहले विफल हो चुकी है, लेकिन वाम मोर्चा ने उत्तरी मालदा, दक्षिण मालदा, जंगीपुर और बहरामपुर सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। 2014 के आम चुनाव में इन सभी सीटों पर कांग्रेस विजयी रही थी।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)