Bochahan Vidhan Sabha Seat: बोचहां विधानसभा में आरजेडी को शिकस्त देने की जुगत में वीआईपी

  • Follow Newsd Hindi On  
bochahan-vidhan-sabha-seat-result-and-history

Bochahan Vidhan Sabha Seat: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है। अब तमाम राजनीतिक दल अगले चरण के चुनाव के प्रचार में जोरों से जुड़े हुए है। इस बार नए गठजोड़ की वजह से अलग सियासी समीकरण सामने आ रहे हैं। बोचहां विधानसभा सीट पर टक्कर वीआईपी उम्मीदवार और RJD के होगी।

बोचहां विधानसभा सीट का इतिहास

2015 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय और स्थानीय दलों की चुनौती के बीच एक निर्दलीय महिला उम्मीदवार ने विजय हासिल की। निर्दलीय उम्मीरवार बेबी कुमारी ने रमई राम को हराकर जीत दर्ज की। राष्ट्रीय जनता दल को छोड़ रमई राम ने जनता दल युनाइटेड के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 63 साल के रमई राम 8 बार बोचहां सीट से विधायक रह चुके हैं।


विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार बेबी कुमारी ने 8 बार के विधायक रमई राम को हार का स्वाद चखाया था। जदयू के टिकट पर मैदान में उतरे बेबी कुमारी को 67,720 वोट मिले थे। वहीं  रमई राम के पक्ष में 43,590 वोट आए थे।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर मुस्लिम, यादव और भूमिहार मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। वहीं इसके बाद पासवान, रविदास और कोइरी जातियां आती हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव की सूची के अनुसार, बोचहां विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,52,407 वोटर्स हैं। जिनमें से 1,34,142 पुरुष और 1,18,262 महिलाएं शामिल हैं।

Bochahan Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

वाआईपी – मुसाफिर पासवान


आरजेडी – रमई राम

जाप – अमर आजाद

बीएसपी – लाल बाबू पासवान

Bochahan Vidhan Sabha winner :  बोचहां के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Beby Kumari IND 67720 Ramai Ram JD(U) 43590
2010 Ramai Ram JD(U) 61885 Musafir Paswan RJD 37758
2009 Musafir Paswan RJD 39968 Ramal Ram JD(U) 35942
OCT 2005 Ramai Ram RJD 46861 Shiv Nath Chaudhary JD(U) 41081
FEB 2005 Ramai Ram RJD 50956 Shiv Nath Choudhary JD(U) 33432
2000 Ramai Ram RJD 77031 Musafir Paswan JD(U) 22863
1995 Ramai Ram JD 74273 Mushafir Paswan SAP 28147
1990 Ramai Ram JD 66280 Ram Pratap Niraj INC 27854
1985 Ramai Ram LKD 20303 Hari Lal Ram INC 17996
1980 Ramai Ram JNP(JP) 17663 Righan Ram CPI 13752
1977 Kamal Paswan JNP 32030 Hari Lal Ram INC 10810
1972 Ramai Ram HSD 13531 Hari Lal Ram IND 12798
1969 Sitaram Rajak SSP 19042 Chandramani Lal Chowdhary INC 11374
1967 S.R. Razak SSP 18049 C.L. Chaudhary INC 11927

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)