Bodhgaya Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: बोधगया सीट पर RJD को फिर से मिलेगा या दोहराया जाएगा इतिहास, क्या है यहां का चुनावी गणित

  • Follow Newsd Hindi On  
bodh-gaya-vidhan-sabha-constituency-election-history-and-result

Bodhgaya Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: बिहार की बोधगया विधानसभा सीट एक ऐसी सीट है जहां से आज तक कोई भी विधायक दोबारा एक ही पार्टी से सीट हासिल नहीं कर सका है। यहां से दो बार विधायक बनने का सपना किसी का पूरा नहीं हो पाया है।  2015 में इस सीट से आरजेडी के कुमार सरवजीत विधायक बने थे।

साल 2010 में बोधगया विधानसभा सीट से बीजेपी के श्याम देव पासवान ने सीट पर कब्जा जमाया था। लेकिन साल 2015 में बीजेपी अपनी को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में आरजेडी के उम्मीदवार इस बार दोबारा चुनाव जीतकर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाना चाहेंगे जो अभी तक किसी के नाम दर्ज नहीं हुआ।


Bodhgaya Vidhan Sabha Seat, बोधगया सीट का इतिहास

पिछले 59 वर्षों में किसी एक व्यक्ति को बोधगया से लगातार दो बार विधायक बनने का रिकार्ड नहीं हैं। साल 1957 और 1962 तक बोधगया सामान्य सीट थी। 1957 में हुए चुनाव में शांति देवी और 1962 में कुलदीप महतो ने यहां से जीत हासिल की। साल 1967 में यह सीट सुरक्षित हो गई। तब यहां से आर मांझी ने जीत हासिल की। जबकि 1969 में काली राम, 1972 में बालिक राम बोधगया से विधायक चुने गए।

बोधगया विधानसभा सीट से जीतने वाले उम्मीदवार

साल 1977 में राजेश कुमार बोधगया से विधायक चुने गए। 1980 के विधानसभा चुनाव में सीपीआई के टिकट पर बालिक राम ने यहां से जीत हासिल की। वहीं 1985 में पुन: राजेश कुमार विजयी हुए लेकिन इस बार उन्होंने जनता दल से चुनाव लड़ा था। 1990 में एकबार फिर बालिक राम ने रिकार्ड जीत दर्ज की।

साल 1995 में निर्दलीय उम्मीदवार मालती देवी यहां की विधायक चुनी गईं थी। कुछ माह तक विधायक रहने के बाद आरजेडी ने उन्हें नवादा से लोकसभा चुनाव का टिकट थाम दिया और वो चुनाव जीत गईं। 1998 के उप चुनाव में जी एस रामचन्द्र दास ने सीट पर कब्जा जमाया। साल 2010 में बीजेपी के श्याम देव पासवान ने फतह हासिल की।


मतदाता की कुल संख्या

इस इलाके में कुल मतदाताओं की संख्या 288981 है। जिसमें 52 प्रतिशत पुरुष है वहीं 47 प्रतिशत महिलाएं शामिल है। पिछले चुनाव के दौरान इस सीट पर तकरीबन 57 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

बोधगया विधानसभा सीट अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Kumar Sarvjeet RJD 82656 Shyamdeo Paswan BJP 52183
2010 Shyam Deo Paswan BJP 54160 Kumar Sarvjeet LJP 42947
2009 Kr. Saravajeet LJSP 35334 Vijay Kr. Manjhi BJP 27712
OCT 2005 Hari Manjhi BJP 25383 Phoolchand Manjhi RJD 23670
FEB 2005 Phoolchand Manjhi RJD 45164 Mauji Ram LJP 21766
2000 Jitan Ram Manjhi RJD 41298 Krishna Kumar Choudhury BJP 19741
1998 G.S. Ramchandra Das AGP 17922 Rajesh Kumar Manjhee BJP 16508
1995 Malti Devi IND 28403 Ram Uday Prasad INC 17264
1990 Balik Ram CPI 45589 Rajesh Kumar JD 40351
1985 Rajesh Kumar LKD 40227 Valik Ram CPI 15161
1980 Balik Ram CPI 21913 Rajesh Kumar JNP(SC) 21798
1977 Rajesh Kumar JNP 34082 Balik Ram CPI 18079
1972 Balik Ram CPI 15685 Yamuna Prasad NCO 9181
1969 Kali Ram BJS 10312 Rameshwar Manjhi INC 8483
1967 R. Manjhi INC 10116 B. L. Prasad IND 7294
1962 Kuldeep Mahto SWA 12304 Shanti Devi INC 7687
1957 Shanti Debi INC 6637 Bhagwat Pd. Sharma IND 3509

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)